MP : दिन दहाड़े रेप : पति पर कट्टा लगाकर पत्नी को जंगल में खींचकर बारी- बारी से किया दुष्कर्म,दोनों आरोपी गिरफ्तार

 

MP : दिन दहाड़े रेप : पति पर कट्टा लगाकर पत्नी को जंगल में खींचकर बारी- बारी से किया दुष्कर्म,दोनों आरोपी गिरफ्तार

गुना. (crime news ) जिले के राघौगढ़ इलाके में घूमने गए परिवार की कार दो बदमाशों ने रोक ली। इसके बाद पति की कनपटी पर कट्टा अड़ाकर पत्नी को जंगल मे खींच ले गए। उसके साथ गैंगरेप (Gang rape) किया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी मूल रूप से अशोकनगर के रहने वाले हैं। गुना के बीनागंज में JCB चलाने का काम करते हैं।

महिला ने थाने में दर्ज कराई थी रिपोर्ट

महिला ने बताया कि वह पति और बच्चों के साथ रविवार सुबह घूमने गई थी। सुबह 9 बजे कार से परिवार सहित घूमने निकले। लौटते समय आरोन रोड पर दो लोगों ने कार को रोका। गाड़ी रुकते ही एक बदमाश ने कार का दरवाजा खोलकर पति की कनपटी पर कट्टा रख दिया। इससे परिवार डर गया।

ऐसे आये पकड़ में 

दूसरे बदमाश ने महिला को कार में से निकाला। जंगल में ले जाकर उसके साथ रेप किया। बाद में जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। आपस में बातचीत के दौरान एक दूसरे को सुमेर और सोनू नाम से पुकार रहे रहे थे। इसी आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक ने दी जानकरी 

SP राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों अज्ञात आरोपी सोनू व सुमेर की खोज कर जल्‍द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। इस पर राघौगढ थाना प्रभारी अवनीत शर्मा टीम के साथ आरोपियों की तलाश में जुट गए। 3 घंटे में ही दोनों आरोपियों को जंजाली के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने अपने नाम सुमेर सिंह (30) और सोनू उर्फ राजवीर (32) बताया। दोनों अशोकनगर जिले के रहने वाले हैं। राघौगढ़ इलाके के दीतलवाड़ा गांव में रहते हैं और JCB चलाने का काम करते हैं।

Related Topics

Latest News