REWA : न्यू ईयर पर दोस्त के घर से निकले पर अपने घर नहीं पहुंचे : साक्ष्य छुपाने चेहरे को पत्थर से कुचला; 2 KM दूर मिली कार

 

REWA : न्यू ईयर पर दोस्त के घर से निकले पर अपने घर नहीं पहुंचे : साक्ष्य छुपाने चेहरे को पत्थर से कुचला; 2 KM दूर मिली कार

जिले के विश्वविद्यालय मार्ग में न्यू ईयर की रात गायत्री नगर मोड़ के पास युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद साक्ष्य​ छिपाने के लिए अज्ञात बदमाशों ने सिर पर पत्थर कुचल दिया। जिससे लाश पहचान में न आए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।

घटनास्थल की जांच में पुलिस को शव के पास से चाकू मिला है। हालांकि यह चाकू सब्जी काटने वाला है। फिलहाल, पुलिस ने केस दर्ज कर पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के मुताबिक​ रविवार सुबह 11 बजे के आसपास पुलिस को गायत्री नगर के समीप शव मिलने की सूचना मिली। मृतक की शिनाख्त ट्रांसपोर्ट व्यवसायी प्रकाश सिंह परिहार उर्फ पिंटू (30) हाल मुकाम गायत्री नगर के रूप में की। पुलिस ने बताया कि प्रकाश मूलत: सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत बघवार गांव के रहने वाले है।

दोस्त के घर से निकले, पर अपने घर नहीं आए

परिजनों का दावा है ​कि प्रकाश शनिवार शाम अपने दोस्त के यहां न्यू ईयर मनाने गए थे। दोस्त के घर से वह रात 11 बजे के आसपास निकल आए थे, लेकिन रात में घर नहीं पहुंचे। जिससे उनकी पत्नी रात भर परेशान रही है। सुबह जब मोहल्ले के लोगों ने प्रकाश की लाश देखी, तो घर वालों को सूचना दी। घटनास्थल के आसपास प्रकाश की कार नहीं मिली थी। हालांकि पुलिस ने बाद में 2 किलोमीटर दूर से कार को बरामद कर लिया है।

आरोपियों की हत्या

विश्वविद्यालय थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी पटेल ने बताया कि घटनास्थल की जांच में पता चला है कि प्रकाश की नृशंस हत्या की गई है। अज्ञात आरोपियों ने प्रकाश पर कई बार चाकू से प्रहार किए हैं। साथ ही, पहचान छिपाने के लिए पत्थर से चेहरे को कुचला दिया था। आसपास तीन जगहों पर खून के निशान मिले हैं।

Related Topics

Latest News