REWA : 300 फिट गहरी खाई में गिरा युवक : 8 दोस्त जश्न मनाकर लौट रहें थे घर, लघुशंका करते समय अनियंत्रित होकर घाटी में फिसला पैर

 

REWA : 300 फिट गहरी खाई में गिरा युवक : 8 दोस्त जश्न मनाकर लौट रहें थे घर, लघुशंका करते समय अनियंत्रित होकर घाटी में फिसला पैर

रीवा जिले के गढ़ थाना अंतर्गत देउर कोठार बौद्ध स्तूप में न्यू ईयर 2022 का जश्न मनाने गया एक युवक 300 फिट गहरी खाई में गिर गया। पुलिस के मुताबिक 8 दोस्त जश्न मनाकर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी एक युवक लघुशंका करते समय अनियंत्रित होकर घाटी में फिसल गया।

हादसे के बाद तुरंत बाद डायल 100 को जानकारी दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने रात में ही कंबल और रस्सी खरीदी। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से गढ़ और सोहागी थाने का पुलिस बल नीचे उतरा था। ऐसे में सुबह तक पुलिस लाश को निकालने में सफलता मिल पाई थी।

गढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक ओंकार तिवारी ने बताया कि शनिवार की रात करीब 8 बजे शिवम सोनी पुत्र अनिल सोनी (27) निवासी पीटीएस चौराहा अपने 8 दोस्तों के साथ देउर कोठार बौद्ध स्तूप गया था। जहां जश्न के बाद शिवम सोनी फिसल कर घाट से नीचे गिर गया।

हादसे के बाद दोस्तों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। हालांकि पुलिस को दोस्तों ने लाद पहाड़ में दुर्घटना होने की जानकारी दी थी। ऐसे में सोहागी थाना प्रभारी अभिषेक पटेल टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। लेकिन घटनास्थल गढ़ थाना क्षेत्र होने पर संबंधित पुलिस को अवगत कराया था।

रात में ही शुरू हुई सर्चिंग

पुलिस सूत्रों की मानें तो मृतक के मामा नरसिंहपुर में एडीजे है। जो इस समय सतना में ही थे। ऐसे में पुलिस ने हाई प्रोफाइल मामला मानते हुए रात में ही संयुक्त रूप से सर्चिंग शुरू कर दी थी। दावा है कि दूसरी टीम रविवार की भोर में 4 बजे उतरी थी। जो दोपहर 12 बजे तक कंबल और रस्सी की मदद से शव को उपर लेकर आई है। पंचनामा कार्रवाई के बाद गढ़ पुलिस ने संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया है।

Related Topics

Latest News