REWA : महिला होमगार्ड ने दिखाया वर्दी का रौब : भरे बाजार युवक को जड़ा तमाचा : देखें वायरल वीडियो

 
REWA : महिला होमगार्ड ने दिखाया वर्दी का रौब : भरे बाजार युवक को जड़ा तमाचा : देखें वायरल वीडियो

रीवा (REWA NEWS ) में महिला होमगार्ड (lady home guard)  ने बाइक का पहिया छू जाने पर चालक से अपनी पैंट साफ कराई। उसे सबके सामने तमाचा जड़ा। फिर आगे बढ़ गई। मामला सिरमौर चौराहे का है। सोमवार की इस घटना का VIDEO सामने आया है।


ASP शिवकुमार वर्मा (ASP Shivkumar Verma)  ने बताया कि सोमवार दोपहर रीवा कलेक्ट्रेट में तैनात महिला होमगार्ड शशिकला दीक्षित (Sasikala Dixit)  ड्यूटी जा रही थी। सिरमौर चौराहे के पास पीछे से आ रही बाइक का पहिया उनकी पैंट से टच हो गया। बारिश का कीचड़ उनकी पैंट पर लग गया। होमगार्ड ने गुस्से में आकर युवक से पहले पैंट साफ करवाया। फिर थप्पड़ जड़ दिया। पीड़ित की ओर से शिकायत नहीं आई है। अगर पीड़ित सामने आता है तो कार्रवाई की जाएगी।

रुमाल से साफ कराया पैंट
आसपास के लोगों का दावा है कि महिला नगर सैनिक (female city soldier)  ने आक्रोशित होकर पहले तो युवक को खूब खरी-खोटी सुनाई। फिर अपनी पैंट साफ कराने के लिए युवक को मजबूर कर दिया। अंतत: महिला के विरोध को देखते हुए युवक ने रुमाल से पैंट पोछा। विवाद से​ किनारा करते हुए अपने रास्ते चला गया।

Related Topics

Latest News