REWA : तेज तर्रार युवा मोर्चा के महामंत्री रहें रविकांत मिश्रा बनाए गए किसान मोर्चा के जिला महामंत्री

 

REWA : तेज तर्रार युवा मोर्चा के महामंत्री रहें रविकांत मिश्रा बनाए गए किसान मोर्चा के जिला महामंत्री

( ग्राउंड एमपी 17 ऋतुराज द्विवेदी की रिपोर्ट ) रीवा। भारतीय जनता पार्टी के युवाओं के चहेते तेज तर्रार युवा नेता रविकांत मिश्रा को किसान मोर्चा का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। रविकांत मिश्रा हमेशा ही भारतीय जनता पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले एक संघर्षशील नेता है, रीवा से भारतीय जनता पार्टी के ऐसे कर्मठ मेंहंती व संघर्षशील नेता को आज एक बार फिर किसान मोर्चा का जिला महामंत्री घोषित किया गया है. श्री मिश्रा कहते हैं कि संघर्ष से ही सफलता हासिल होती है और मैं भारतीय जनता पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर एक संघर्षवान नेता की तरह हाथ से हाथ मिला कर सदैव खड़ा रहूंगा।

BJP द्वारा जारी जिला किसान मोर्चा की सूची में युवा मोर्चा के महामंत्री रहें रविकांत मिश्रा को जगह मिली है। संगठन द्वारा किसान मोर्चा के महामंत्री बनाए जाने पर रविकांत मिश्रा और उनके शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर की है। श्री मिश्र दो बार भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष रहें हैं, इसके बाद उन्हे युवा मोर्चा के जिला महामंत्री का दायित्व भी सौंपा गया था।

रविकांत मिश्र तेज तर्रार युवा नेता के तौर पर जाने जाते हैं। प्रभावी वक्ता, मृदुभाषी एवं जिले भर के युवाओं के बीच लोकप्रिय श्री मिश्र को अब भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

किसान मोर्चा के महामंत्री बनते ही बधाई देने वालों का लगा तांता

रविकांत ने मिली जिम्मेदारी पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, सह संगठन मंत्री हितानन्द शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह, पूर्व केबिनेट मंत्री एवं रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल, विधानसभा अध्यक्ष एवं देवतालाब विधायक गिरीश गौतम, सांसद जनार्दन मिश्र, मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल (राज्य मंत्री), मनगवां विधायक पंचुलाल प्रजापति, सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह, गुढ़ विधायक नागेन्द्र सिंह, सेमरिया विधायक केपी त्रिपाठी, त्योंथर विधायक श्यामलाल द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय सिंह, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रशांत पाठक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रज्ञा त्रिपाठी समेत सभी संगठन पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया है।

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या गूगल न्यूज़ या ट्विटर पर फॉलो करें. www.rewanewsmedia.com पर विस्तार से पढ़ें  मध्यप्रदेश  छत्तीसगढ़ और अन्य ताजा-तरीन खबरें

विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें  7694943182, 6262171534

Related Topics

Latest News