REWA : रीवा जिला के नए कलेक्टर होंगे मनोज पुष्प : इलैयाराजा टी का जबलपुर के लिए स्थानांतरण

 

REWA : रीवा जिला के नए कलेक्टर होंगे मनोज पुष्प : इलैयाराजा टी का जबलपुर के लिए स्थानांतरण

( ग्राउंड एमपी 17 ऋतुराज द्विवेदी की रिपोर्ट ) रीवा (REWA NEWS ) भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2011 बेच के अधिकारी मनोज पुष्प ने होंगे रीवा जिले के नए  कलेक्टर। उन्होंने कहा कि शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी तरीके से क्रियान्वित कराना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। जिले में चल रहे अच्छे-अच्छे कार्यों को प्राथमिकता के साथ निरंतर आगे बढ़ाने के लिए कार्य किए जाएंगे।

उल्लेमखनीय है कि नवागत कलेक्टर मनोज पुष्प वर्ष 1996 बैच के राज्यज प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है। आप विभिन्न पदों पर आसीन रहे। इसके उपरान्त वर्ष 2011 में आप भारतीय प्रशासनिक सेवा में आये। मनोज पुष्प इससे पूर्व मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, इंदौर में मुख्य् महाप्रबंधक पद पर पदस्थ रहें है। मनोज पुष्प को राज्य शासन द्वारा 1 जून 2019 को मंदसौर कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है ।

चार कलेक्टरों का तबादल 

जबलपुर, रीवा, आलीराजपुर और हरदा के कलेक्टर बदल दिए गए हैं। 

रीवा के कलेक्टर इलैया राजा टी जबलपुर , आलीराजपुर से मनोज पुष्प को रीवा कलेक्टर बनाकर भेजा गया है। ऋषि गर्ग को हरदा का, जबकि राघवेंद्र सिंह तोमर को आलीराजपुर का कलेक्टर बनाया गया है।

REWA : रीवा जिला के नए कलेक्टर होंगे मनोज पुष्प : इलैयाराजा टी का जबलपुर के लिए स्थानांतरण

Related Topics

Latest News