छतरपुर : 4 दोस्तों के साथ तालाब किनारे घूमने गए दोस्तों पर चली गोली : अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

 

छतरपुर : 4 दोस्तों के साथ तालाब किनारे घूमने गए दोस्तों पर चली गोली : अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

छतरपुर के सौंरा गांव में तालाब के पास एक 20 साल का लड़का विशाल राय अपने 4 दोस्तों के साथ शाम को तालाब किनारे घूमने गए थे। 

इसी दौरान उनपर किसी ने गोली चला दी। गोली विशाल के पैर में लग गई। गोली लगते ही वह गिर गया। 

दोस्तों ने चारों ओर देखा तो अंधेरे में कोई नहीं दिखा। फिर उसे लेकर जिला अस्पताल गए। उसे ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया। 

जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल ने गोली चलाने वाले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया।

Related Topics

Latest News