रूस और यूक्रेन के युद्ध का आज चौथा दिन : America और Europe Ukraine के मोर्चे को मजबूत करने मदद के लिए सामने आए

 

रूस और यूक्रेन के युद्ध का आज चौथा दिन : America और Europe Ukraine के मोर्चे को मजबूत करने मदद के लिए सामने आए

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का आज चौथा दिन है। रूस पर लगातार बाकी देश युद्ध रोकने और अपनी सेना को वापस बुलाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। रूस की मनमानी के बढब अमेरिका और यूरोप यूक्रेन के मोर्चे को मजबूत करने में जुट गए हैं। विभिन्न देश यूक्रेन को आर्थिक मदद, सैन्य उपकरण और हथियार के रूप में मदद

 भेज रहे हैं। यूक्रेन भी लगातार रूस के खिलाफ अपना पक्ष मजबूत करने में लगा हुआ है। वहीं, रूस को बार बार कई देश युद्ध को रोकने और अपनी सेना को वापस बुलाने का दबाव बना रहे हैं परंतु रूस ने अपने कदम पीछे खींचने से मना कर दिया है। ऐसे में रूस पर आर्थिक दबाव के साथ ही उसे अलग-थलग करने की योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। अब ये सभी देश यूक्रेन को हर संभव मदद दे रहे हैं।

Ukraine में रूसी सेना के हमले जारी : 50 टन वजनी टैंक ने कार को रौंदा, हैरान और विचलित कर देने वाली तस्वीरें वायरल

कौनसे देश क्या मदद दे रहा?

अमेरिका : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन को सैन्य सहायता के लिए 350 मिलियन डॉलर की सहायता राशि देने की बात कही है। इसके अलावा यूक्रेन को अतिरिक्त सैन्य सहायता में बख्तर-रोधी उपकरण, छोटे हथियार और आने आवश्यक उपकरण देने की बात कही है।

फ्रांस : फ़्रांस के राष्ट्रपति ने यूक्रेन को 300 मिलियन यूरो की सहायता देने और सैन्य उपकरण देने का वादा किया है।

Best Weddings of the season and many more. Awards for the best weddings and wedding rituals in Madhya Pradesh.

जर्मनी के चांसलर Olaf Scholz ने घोषणा की है कि जर्मनी सीधे यूक्रेन को हथियार पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि जर्मनी 1,000 टैंक रोधी हथियार और 500 स्टिंगर मिसाइल भेजेगा। स्टिंगर मिसाइल सतह से हवा में मार करने में सक्षम होती हैं

ब्रिटेन : इस देश ने यूक्रेन को ‘लॉजिस्टिक्स ऑपरेशन’ में मदद करने का ऑफर दिया है।

स्वीडन : ये देश यूक्रेन को सैन्य, तकनीकी और मानवीय सहायता प्रदान कर रहा है।

बेल्जियम : इस देश ने रोमानिया में 300 सैनिकों को तैनात कर दिया है और यूक्रेन को मशीनगन भी दे रहा है।

चेक गणराज्य : इस देश ने यूक्रेन को 85 लाख डॉलर के हथियार और गोला-बारूद देने की बात कही है। इसके साथ ही कहा है कि वो आगे भी यूक्रेन की मदद करता रहेगा।

नीदरलैंड : इस देश ने कहा है कि वो 200 एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइलें यूक्रेन को मदद के लिए भेजेगा। इससे पहले मदद के तौर पर राइफल, रडार सिस्टम, माइन डिटेक्शन रोबोट जैसे कई उपकरण मदद के लिए भेज चुका है।

पोलैंड : इस देश ने यूक्रेन को हथियार देने का वादा किया है।

ये तो कुछ ही देश हैं। ब्रिटेन-अमेरिका समेत कुल 28 देशों ने यूक्रेन को मदद की पेशकश की है।

Related Topics

Latest News