MP : शादी के 3 साल बाद भी दो लाख के लिए किया प्रताड़ित : अब पति समेत सास, ससुर और जेठ के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज

 

MP : शादी के 3 साल बाद भी दो लाख के लिए किया प्रताड़ित : अब पति समेत सास, ससुर और जेठ के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज

शादी के तीन साल बाद भी पति सहित ससुराल वालों को दहेज में दो लाख रुपए चाहिए था। इसे लेकर वे पीड़िता को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। पीड़ित ने खमरिया थाने में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है।

खमरिया टीआई के मुताबिक सोनपुर निवासी प्रियंका ठाकुर ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी तीन साल पहले सोनपुर निवासी विजय सिंह से शादी हुआ था। शादी में उसके पिता ने एक लाख नकदी सहित बाइक और सोने-चांदी के गहने व गृहस्थी का पूरा सामान दिया था। विवाह के बाद पति विजय सिंह राजपूत, ससुर भागसिंह राजपूत, सास मायबाई राजपूत, जेठ जयसिंह राजपूत उसे शादी में कम दहेज मिलने की बात कहते हुए प्रताड़ित करने लगे।

मायके में रहने को मजबूर

कुछ दिनों तक वह सब कुछ सहन करती रही। इस बीच मायके में मां व पिता को भी बताया। उसके मायके वालों ने ससुराल वालों को समझाया और ससुराल भेज दिया। अगस्त 2021 में पति उससे झगड़ा कर सिविल लाईन स्थित मायके में छोड़कर कहीं चले गए। तभी से वह मायके में रह रही है। उसके पति ने बोला था कि मायके से तभी आना, जब दो लाख रुपए मिल जाए। खमरिया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व दहेज की मांग का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

शादी के दो महीने बाद ही दहेज के लिए करने लगे थे प्रताड़ित

सिहोरा थाने में घाना कला निवासी अंजली मिश्रा ने शिकायत दर्ज कराई कि 18 अप्रैल 2021 को उसकी शादी पौड़ा निवासी विनय प्रकाश मिश्रा के साथ हुई थी। शादी के 2 माह बाद से पति उसे छोटी-छोटी बातों पर प्रताड़ित करने लगा। वह अक्सर कम दहेज मिलने का उलाहना देते हुए उसे अपमानित करता रहा था।

राशन सहित सामान लाने की बात पर घर से निकाला

14 अप्रैल 2020 को उसने पति से राशन और कुछ सामान लाने की बात की, तो पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। धमकी दी कि यहां आई तो जान से मार देगा। तब से वह मायके में रह रही है। सिहोरा पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मारपीट व दहेज प्रताड़ना का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Related Topics

Latest News