REWA : पुलिस ने की छापामार कार्रवाई : रीवा में 5 लाख का 50 kg का गांजा जप्त, उड़ीसा से मंगवाना था गांजा : नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी पुलिस

 

REWA : पुलिस ने की छापामार कार्रवाई : रीवा में 5 लाख का 50 kg का गांजा जप्त, उड़ीसा से मंगवाना था गांजा : नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी पुलिस

रीवा जिले में पुलिस की लगातार छापेमार कार्यवाही की जा है। वही हाल ही में आपको बता दें कि पुलिस ने नशे के खिलाफ ताबड़तोड़ अभियान चलाते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है जहां मुखबीर की सूचना पर बसरेही गांव में भारी मात्रा में गांजा मिला। आपको बता दें कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने यह छापामार कार्रवाई की है जहां निशानदेही के आधार पर पांच लाख कीमत का 50 किलोग्राम गांजा पुलिस ने जप्त किया है. 

इस मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है वही इस गांजे के नेटवर्क पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। 

आपको बता दें कि थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कन्हैया सिंह बघेल (Kanhaiya Singh Baghel) ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर 17 मार्च को यह जानकारी प्राप्त हुई जहां मुखबिर ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि महेश सिंह पटेल (Mahesh Singh Patel) के घर में अवैध मादक पदार्थ को छुपाया जा रहा है जहां पुलिस ने तत्काल गंभीरता दिखाते हुए तत्काल अधिकारियों के साथ मुखबिर की सूचना पर आरोपी के घर तत्काल छापामार कार्रवाई की.

वही मौके से आरोपी सौरव सिंह पटेल पुत्र अशोक सिंह पटेल उम्र 18 वर्ष निवासी बसरेही को गिरफ्तार करते NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही की वही मिली जानकारी के अनुसार यह बताया गया कि आरोपी साथियों के साथ मिलकर उड़ीसा से गांजा मगवा रहा था वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़े : 

इटौरा बाईपास के पास भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 100 फिट दूर उछलकर बिजली के पोल से भिड़ी, चार श्रद्धालु घायल

Related Topics

Latest News