MP : छतरपुर में 120 KM की रफ्तार से दौड़ रही कार ने 3 मकान और 1 कार को किया क्षतिग्रस्त

 
MP : छतरपुर में 120 KM की रफ्तार से दौड़ रही कार ने 3 मकान और 1 कार को किया क्षतिग्रस्त

छतरपुर में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां देर रात 120 KM की तेज रफ्तार से दौड़ रही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने मकानों में घुस गई। इससे 3 मकान और 1 कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना बकस्वाहा के सुनवाहा की है। हादसा यहां लगे CCTV में कैद हो गया। गनीमत रही कि रात के समय वहां कोई मौजूद नहीं था।

ALSO READ MORE : नाबालिग लड़कियों से अलग-अलग दुष्कर्म के मामलों में कोर्ट ने प्यारे मियां और मैनेजर को सुनाई उम्रकैद की सजा

स्पीड ब्रेकर की मांग करते हुए लोगों ने लगाया जाम

सुनवाहा के निवासी राजाराम पिता हर्बल लोधी, जगदीश पिता पूरन लोधी और शिवदयाल पिता हर्बल लोधी के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। हादसे के बाद लोग सड़क पर उतरे और स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग करते हुए जाम लगाया। मौके पर पहुंचे बकस्वाहा के तहसीलदार त्रिलोक सिंह पोषम ने लोगों को आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया।

MP : छतरपुर में 120 KM की रफ्तार से दौड़ रही कार ने 3 मकान और 1 कार को किया क्षतिग्रस्त

ALSO READ MORE : 15 मार्च को पूरे प्रदेश में पेंशनर विरोध प्रदर्शन : सरकारी कर्मचारियों के बाद अब पेंशनर का बढ़ेगा DA

पुलिस रिकॉर्ड में कोई मामला नहीं..

मामले में बक्सवाहा थाना प्रभारी धनसिंह नलवाया ने बताया कि घटना देर रात की है। इसमें थाने को सूचना नहीं दी गई। न ही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। गाड़ी मालिक और क्षतिग्रस्त मकान वालों ने आपस में मामला निपटा (राजीनामा) लिया है। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

MP : छतरपुर में 120 KM की रफ्तार से दौड़ रही कार ने 3 मकान और 1 कार को किया क्षतिग्रस्त

Related Topics

Latest News