MP के रहने वाले देश के पूर्व Justice RC Lahoti का निधन : नोएडा के Apollo अस्पताल में ली अंतिम सांस

 

 MP के रहने वाले देश के पूर्व Justice RC Lahoti का निधन : नोएडा के Apollo अस्पताल में ली अंतिम सांस

देश के पूर्व CJI रमेश चंद्र लाहोटी (Ramesh Chandra Lahoti) का बुधवार को निधन हो गया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के गुना के रहने वाले जस्टिस आरसी लाहोटी (Justice RC Lahoti) ने नोएडा के अपोलो अस्पताल (pollo Hospital) में अंतिम सांस ली। वे 82 वर्ष के थे। रिटायरमेंट के बाद से ही वह नोएडा में रह रहे थे। 

वकालत के रूप में की थी कॅरियर की शुरुआत 

कॅरियर की शुरुआत गुना में वकालत के रूप में की थी। इसके बाद हाई कोर्ट में प्रैक्टिस शुरू कर दी थी। उन्हें 3 मई 1988 को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया। 

4 अगस्त 1989 को स्थायी न्यायाधीश बनाया गया। उन्हें 7 फरवरी 1994 को दिल्ली हाईकोर्ट में स्थानांतरित कर दिया गया। 

दिसंबर 1998 में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। 1 जून 2004 को उन्हें भारत का मुख्य न्यायाधीश (CJI) नियुक्त किया गया। वे 31 अक्टूबर 2005 तक इस पद पर रहे।

Related Topics

Latest News