Exercise for Knee and Back Pain : कमर और घुटनों के दर्द से पाएं छुटकारा, रोजाना सिर्फ 5 मिनट करें ये 3 Exercise

 

Exercise for Knee and Back Pain : कमर और घुटनों के दर्द से पाएं छुटकारा, रोजाना सिर्फ 5 मिनट करें ये 3 Exercise

Exercise for Knee and Back Pain: कमर और घुटनों के दर्द की समस्या आज सिर्फ बुजुर्गों में ही नहीं, बल्कि कम उम्र के लोगों में भी देखने को मिल रही है। शरीर में सक्रियता, गतिशीलता और लचीलापन बनाए रखने के लिए एक्सरसाइज करना हर किसी के लिए जरूरी है। ऐसे दर्द से छुटकारा पाने के लिए दवा से कहीं ज्यादा घरेलू नुस्खे और योग असरकारी माने जाते हैं। कुछ एक्सरसाइज हैं, जिनके नियमित अभ्यास से कमर और घुटनों के दर्द से छुटकारा (Exercise for Knee and Back Pain) पा सकते हैं। हाल ही में रुजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar Exercise Video) ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने इन एक्सरसाइज का जिक्र किया है।

एक्सरसाइज 1

एक्सरसाइज की शुरुआत करने के लिए सबसे पहले चटाई पर लेट जाएं।

इसके बाद अपनी कोहनी को नीचे रखें।

कोहनी को नीचे रखने के बाद अपने पैरों को मोड़ें।

घुटने को मोड़ते हुए अपने पैर को छाती की ओर खीचें, इसके बाद अपने पैर को पीछे ले जाएं।

जब आप अपने पैरों को पीछे की ओर बढ़ाते हैं, तो इससे आपके कूल्हों और हैमस्ट्रिंग में खिंचाव महसूस होगा। इस प्रक्रिया को कम से कम 20 बार दोहराएं।

एक्सरसाइज 2

दूसरे एक्सरसाइज के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं।

इसके बाद अपने पैरों को एक साथ उठाएं।

फिर अपने कूल्हों को धीरे-धीरे ऊपर उठाने की कोशिश करें।

इस एक्सरसाइज से पीठ दर्द और घुटनों के दर्द से छुटकारा मिल सकता है।

अपने दैनिक जीवन में इस एक्सरसाइज को जरूर शामिल करें।

एक्सरसाइज 3

अब तीसरे एक्सरसाइज के लिए भी पेट के बल लेट जाएं।

इसके बाद अपने बाएं घुटने को मोड़ें।

फिर अपने बाएं हाथ से, बाएं टखने को पकड़ने की कोशिश करें।

जब आप अपने टखने को पकड़ लें, तब अपने जांघ को इसी मुद्रा में फर्श से उठाने की कोशिश करें।

फिर अपने कंधों को ऊपर की ओर उठाएं।

यदि आप हाथ से टखने को उठा नहीं सकते हैं, तो दुपट्टे या बेल्ट से ऐसा कर सकते हैं।

इसके बाद अपने कूल्हों को ऊपर की और उठाने की कोशिश करें।

Related Topics

Latest News