प्यार के आगे झुके दो परिवार : 5 महीने बाद शादी को तैयार, सगाई होने के बाद बिगड़ी दो परिवारों में बात, मंगेतर के साथ भागी युवती

 

प्यार के आगे झुके दो परिवार : 5 महीने बाद शादी को तैयार, सगाई होने के बाद बिगड़ी दो परिवारों में बात, मंगेतर के साथ भागी युवती

भिंड. घर से भागे प्रेमी जोड़े के आगे दो परिवारों को झुकना ही पड़ा। मामला भिंड जिले के गोहद का है। दो परिवारों ने मर्जी से युवक-युवती की सगाई की थी। हालांकि, कुछ अनबन होने पर बाद में रिश्ता तोड़ दिया। लेकिन तब तक लड़की और मंगेतर के बीच मोबाइल पर बातचीत शुरू हो चुकी थी और वे करीब आ गए थे।

ALSO READ MORE : खूबसूरत दुल्हन की चाहत में ठगे गए 1400 कुंवारे : फेक साइट्स पर गैंग दिखाती थी खूबसूरत दुल्हने, ठगों से मिली ओवरेज दुल्हनों की सूची

दोनों को जब संबंध टूटने का पता चला, तब तक दोनों साथ जीने मरने की कसमें खा चुके थे। इसके बाद युवती प्रेमी के साथ भाग गई। लड़की के परिजनों की शिकायत पर पांच महीने बाद पुलिस ने दोनों को राजस्थान से बरामद किया। दोनों की जिद के आगे परिवार वालों को झुकना पड़ा और अब वे दोनों की शादी करने के लिए तैयार हो गए हैं।

ALSO READ MORE : प्रेमी जोड़े ने एक ही रस्सी से पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान : वीडियो डालकर कहा - हमारी मौत के बाद, अलग नहीं, हमें एक साथ जलाना

सगाई के बाद परिजनों ने तोड़ दिया था रिश्ता

करीब पांच महीने पहले पुलिस थाने में लड़की को बहला-फुसलकार ले जाने का मामला सामने आया था। इस मामले पर पुलिस ने अपनी पड़ताल शुरू की। इसके बाद पता चला कि गोहद कस्बे के एक गांव में रहने वाली लड़की की सगाई रिश्तेदारों के माध्यम से पक्की हुई। सगाई पक्की होने के बाद दोनों परिवारों में रिश्ते की रस्में भी हुई। इसके बाद दोनों परिवारों में अनबन हो गई। लड़की व लड़के के परिजनों ने शादी न करने की ठान ली। दोनों परिवार अलग-अलग हो गए।

ALSO READ MORE : प्रेमी जोड़े ने एक ही रस्सी से पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान : वीडियो डालकर कहा - हमारी मौत के बाद, अलग नहीं, हमें एक साथ जलाना

परिवार के खिलाफ जाकर लिया शादी का फैसला

इधर लड़के और लड़की को जब पता चला कि परिवार वाले इस रिश्ते को नहीं होने देना चाहते तो दोनों के दिल टूट गए। फिर दोनों ने परिवार के विरोध में खड़े होकर शादी करने की ठान ली। इसके बाद लड़की, युवक के साथ भाग गई। पुलिस ने जब युवक की तलाश की तो वो राजस्थान में रह रहा था। पुलिस पहले युवक को राजस्थान से लाई। इसके बाद लड़की भी बरामद हो गई। लड़की ने पुलिस के सामने आकर कहा कि वो इसी लड़के के साथ शादी करेगी। वो अन्य किसी युवक के साथ शादी नहीं करेगी। तब जाकर परिवार वाले भी दोनों की शादी के लिए तैयार हो गए।

Related Topics

Latest News