LIVE MP CABINET : बढ़ते वर्कलोड को देखते पटवारियों के 5204 नए पदों पर होंगी भर्तियां, पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 20 से ज्यादा लोग झुलसे

 

LIVE MP CABINET : बढ़ते वर्कलोड को देखते पटवारियों के 5204 नए पदों पर होंगी भर्तियां, पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 20 से ज्यादा लोग झुलसे

मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में अहम फैसले हुए। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में पटवारियों के कुल स्वीकृत पद 19 हजार 20 हैं। बढ़ते वर्कलोड को देखते हुए पटवारियों के 5204 नए पद और बढ़ाने का फैसला लिया गया है। तीन साल में पटवारियों की भर्ती की जाएगी। 50 हजार की जनसंख्या पर एक सेक्टर के लिए नगर सर्वेक्षक का पद स्वीकृत करने को कहा है। इसके अलावा प्रदेशभर के सरकारी ITI में खाली पदों पर 11 महीने के गेस्ट फैकल्टी को 125 रुपए प्रति घंटे के हिसाब से दिया जाएगा। अधिकतम 5 घंटे का भुगतान किया जाएगा। मासिक तौर पर 14 हजार रुपए मानदेय दिए जाने का फैसला लिया गया है। वर्तमान में 110 रुपए प्रति पीरियड के हिसाब से भुगतान किया जाता है। मासिक तौर पर अधिकतम 10 हजार रुपए मिलता है। इसमें सरकार ने 4 हजार रुपए बढ़ा दिए हैं।

पटवारी के 5204 नए पदों पर होंगी भर्तियां, कैबिनेट बैठक में फैसला

मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में अहम फैसले हुए। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में पटवारियों के कुल स्वीकृत पद 19 हजार 20 हैं। बढ़ते वर्कलोड को देखते हुए पटवारियों के 5204 नए पद और बढ़ाने का फैसला लिया गया है। तीन साल में पटवारियों की भर्ती की जाएगी। 50 हजार की जनसंख्या पर एक सेक्टर के लिए नगर सर्वेक्षक का पद स्वीकृत करने को कहा है।

शिवपुरी में पटाखा फैक्ट्री में आग, 20 से ज्यादा लोग झुलसे

शिवपुरी के बदरवास में पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई। आग में 2 दर्जन से अधिक लोग झुलस गए हैं। हादसे में गंभीर घायलों को गुना जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।

दिग्विजय पर एक्शन लेने की तैयारी में शिवराज सरकार

खरगोन की घटना को लेकर पूर्व CM दिग्विजय सिंह के ट्वीट और बाद में उसे डिलीट करने पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया। गृहमंत्री ने कहा- दिग्विजय सिंह ने आज ट्वीट किया और भ्रम फैलाया। सवाल उसे डिलीट करने का नहीं है। सवाल यह है कि वह इस तरह के भ्रम फैलाते रहते हैं। मध्यप्रदेश को बदनाम करने की बात हो या सांप्रदायिक तनाव फैलाने की बात, दिग्विजय सिंह ऐसा करते रहे हैं। पहले पाकिस्तान के ब्रिज को भोपाल से जोड़ दिया था। अब यह बाहर की मस्जिद, जिसमें झंडा फहराया जा रहा है, उसे मध्यप्रदेश से जोड़कर दिखाया। इस मामले में विषय विशेषज्ञों से राय ली जा रही है। वैधानिक कार्रवाई दिग्विजय सिंह पर हो सकती है, इस दिशा में आगे बढ़ रहा हूं।

Related Topics

Latest News