CORONA ALERT : दिल्ली में मास्क कम्पलसरी, नहीं लगाया तो 500 जुर्माना, 24 घंटे में 1,009 नए पॉजिटिव केस तो एक की मौत

 

CORONA ALERT : दिल्ली में मास्क कम्पलसरी, नहीं लगाया तो 500 जुर्माना, 24 घंटे में 1,009 नए पॉजिटिव केस तो एक की मौत

राजधानी दिल्ली में कोरोना एक बार फिर से डराने लगा है। यहां पिछले 24 घंटे में 1,009 नए पॉजिटिव केस मिले हैं, जबकि 1 मरीज की मौत हो गई। हालांकि यहां 314 मरीज ठीक भी हुए हैं। राजधानी में पॉजिटिविटी रेट 5.70% के साथ एक्टिव केसेज बढ़कर 2,641 पर पहुंच गए हैं।

दिल्ली में मास्क कम्पलसरी, नहीं लगाया तो जुर्माना

कोविड के नए वैरिएंट के खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार ने मास्क लगाना कम्पलसरी कर दिया है। दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) ने बुधवार को अपनी बैठक में यह फैसला लिया। उन्होंने कहा कि मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपए का चालान काटा जाएगा। स्कूल और अन्य एजुकेशनल इंस्टीट्यूट बंद नहीं होंगे। DDMA के मुताबिक कोविड-19 के नए वैरिएंट B. 1.10, B.1.12 के शुरुआती संकेत मिलने के बाद यह फैसला लिया गया है।

कोरोना अपडेट्स...

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और मिजोरम को दोबारा लेटर लिखा है। इस लेटर में संक्रमण फैलने से रोकने के लिए सुरक्षा उपाय और निगरानी करने को कहा गया है।

भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 2,067 नए मामले सामने आए, 1,547 लोग डिस्चार्ज हुए और 40 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

दिल्ली में वीकली केस में 170% का इजाफा

स्वास्थ्य सचिव के मुताबिक, दिल्ली में 12 अप्रैल को खत्म हुए हफ्ते में नए मामलों की संख्या 998 थी, जो 19 अप्रैल को बढ़कर 2,671 हो गई है। यहां कोविड पॉजिटिविटी रेट में भी 1.42% की बढ़ोतरी देखी गई है। यह आंकड़ा पिछले हफ्ते 3.49% था।

हरियाणा में 12 अप्रैल को खत्म हुए हफ्ते में 521 नए मामले मिले थे, जो कि 19 अप्रैल तक से बढ़कर 1,299 हो गए। पिछले हफ्ते पॉजिटिविटी रेट 1.22% से बढ़कर 2.86% हो गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश में 12 अप्रैल को खत्म हुए हफ्ते में नए मामलों की संख्या 217 थी, जो 19 अप्रैल तक बढ़कर 637 हो गई। यहां पॉजिटिविटी रेट पिछले हफ्ते 0.03% था, जो बढ़कर 0.09% हो गया है।

देश में कोरोना की स्थिति

कुल केस: 4,30,47,594

एक्टिव केस: 12,340

कुल रिकवरी: 4,25,13,248

कुल मौतें: 5,22,006

कुल वैक्सीनेशन: 1,86,90,56,607

Related Topics

Latest News