REWA : वरिष्ठ अधिवक्ता अखिलेश दुबे चौथी बार सचिव पद पर जीत हासिल कर रचा इतिहास : ऐसा रहा सफर

 

REWA : वरिष्ठ अधिवक्ता अखिलेश दुबे चौथी बार सचिव पद पर जीत हासिल कर रचा इतिहास : ऐसा रहा सफर


रीवा ब्यूरो। रीवा जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता अखिलेश दुबे मऊगंज के अधिवक्ता संघ के चुनाव (advocate union election) में सचिव (secretary) पद पर लगातार चौथी बार जीत दर्ज कराते हुए इतिहास रचा है।

गौरतलब है कि शुक्रवार के दिन मऊगंज के अधिवक्ता संघ का चुनाव (advocate union election) सम्पन्न हुआ। यह चुनाव इस बार काफी महत्वपूर्ण रहा,क्योंकि इस चुनाव में कई प्रत्याशी दूसरी-तीसरी बार अपनी किश्मत आजमा रहे थे।दिलचस्प मुकाबले में सचिव पद पर अधिवक्ता अखिलेश दुबे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उमेश कुमार दुबे को 40 मतों से चुनाव हराकर जिले के अधिवक्ता संघ के चुनाव में कीर्तिमान रच दिया।

REWA : वरिष्ठ अधिवक्ता अखिलेश दुबे चौथी बार सचिव पद पर जीत हासिल कर रचा इतिहास : ऐसा रहा सफर


जानिए अखिलेश दुबे के बारे में 
अखिलेश दुबे मऊगंज के वरिष्ठ समाजसेवी स्व.रामनिरंजन दुबे एवं पूर्व पार्षद गुलाबकली दुबे के पुत्र हैं।श्री दुबे छात्र संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।बीते 25 वर्षों से अधिवक्ता हैं।फौजदारी एवं दीवानी के अच्छे अधिवक्ताओं में श्री दुबे रीवा जिले में वरिष्ठ स्थान रखते हैं।श्री दुबे समाजसेवा के कार्य मे बेहद ही सक्रिय रहते हैं।इनकी भाभी शशिकला दुबे वर्तमान में मऊगंज नगर परिषद में पार्षद भी हैं।

मऊगंज अधिवक्ता संघ के चुनाव परिणाम
अधिवक्ता संघ मऊगंज के चुनाव (advocate union election mauganj) में  अध्यक्ष पद पर हरिहर शुक्ला 215 मतों के अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी  शिव शंकर मिश्रा से जीत हासिल की तो वहीं उपाध्यक्ष पद पर कृष्णेन्द्र प्रसाद तिवारी 231 मत पाकर विजयी हुए।

सह सचिव पद पर भास्कर दत्त द्विवेदी 278 मत,कोषाध्यक्ष पद आलोक मिश्रा 282 मत,पुस्तकाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार दुवे 222 मत पाकर विजयी हुए।

Related Topics

Latest News