REWA : शादी की पहली ही रात हवालात पहुँचा युवक : दूल्हा 3 साल तक शादी का झांसा देकर गर्लफ्रेंड से कर रहा था दुष्कर्म

 

REWA : शादी की पहली ही रात हवालात पहुँचा युवक : दूल्हा 3 साल तक शादी का झांसा देकर गर्लफ्रेंड से कर रहा था दुष्कर्म

रीवा में एक दूल्हा शादी की पहली ही रात हवालात पहुंच गया। पुलिस ने रेप के आरोप में दूल्हे को उठा लिया। कहानी ये है कि आरोपी दूल्हा 3 साल तक शादी का झांसा देकर गर्लफ्रेंड से दुष्कर्म करता रहा। फिर उसे छोड़कर दूसरी लड़की से शादी कर ली। जबकि दोनों के परिवार उस शादी के लिए राजी थे। जिसके बाद गर्लफ्रेंड की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

ममेरी बहन की ननद है गर्लफ्रेंड

मामला रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र के सुरसा कला गांव का है। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक प्रियंक पाठक ने बताया कि राजकुमार साकेत (22) पुत्र हीरालाल साकेत निवासी सुरसा कलां के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी राजकुमार ने 22 वर्षीय रिश्तेदार युवती को प्रेमजाल में फंसाया। पीड़िता, आरोपी की ममेरी बहन की ननद लगती है। रिश्तेदारी होने की वजह से उनका एक-दूसरे के घर आना-जाना था। दोनों की पहली मुलाकात भी पीड़िता की भाभी के घर हुई थी। आरोपी ने युवती को शादी का झांसा दिया। करीब 3 साल तक दोनों के बीच संबंध रहे।

परिजन भी दोनों की शादी के लिए तैयार थे

दोनों के अफेयर का पता चलने पर पीड़िता के घर वालों ने रिश्तेदारों के माध्यम से शादी का प्रस्ताव रखा था। तब आरोपी के परिवार वाले भी तैयार हो गए। इसके बाद भी आरोपी ने युवती से दूरियां बना लीं। असल में, आरोपी किसी दूसरी युवती को चाहता था।

20 अप्रैल को चोरी-छिपे हुई शादी

युवती से पीछा छुड़ाने के लिए आरोपी ने 20 अप्रैल को चोरी-छिपे दूसरी लड़की से शादी कर ली। कई रिश्तेदारों तक को भी इसकी भनक नहीं लगी। 21 अप्रैल को बारात लौट कर दूल्हे के सुरसा कलां स्थित घर आ गई। इस दौरान घर में करीब 50 रिश्तेदार मौजूद थे और आरोपी दूल्हे की सेज सजाई जा रही थी।

3 घंटे के भीतर पुलिस ने लिया एक्शन

21 अप्रैल की शाम 5 बजे युवती को प्रेमी की शादी की जानकारी मिली। इसके बाद पीड़िता गोविंदगढ़ से करीब शाम 6 बजे म​हिला थाने पहुंची। महिला थाना प्रभारी ने युवती के बयान लेने के बाद दुष्कर्म की धाराओं का केस दर्ज किया। साथ ही, 3 घंटे के भीतर आरोपी दूल्हे के गृह ग्राम सुरसा कलां में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

Related Topics

Latest News