REWA में बड़ा फेर बदल : 21 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और 167 उप पुलिस अधीक्षकों के थोकबंद तबादले

 
REWA में बड़ा फेर बदल : 21 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और 167 उप पुलिस अधीक्षकों के थोकबंद तबादले

राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 21 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और 167 उप पुलिस अधीक्षकों के थोकबंद तबादले किए गए है। सूत्रों की मानें तो सोमवार की देर रात पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी सूची में वर्षों से एक ही स्थान पर जमे एएसपी और डीएसपी को इधर से उधर किया गया है।

नए आदेश में रीवा जिले के अंदर कई माह से रिक्त पदों पर पदस्थापना कर भरपाई की गई है। यहां विवेक कुमार लाल का मऊगंज का नया ASP बनाया गया है। साथ ही मनोज कुमार शर्मा को डीएसपी यातायात, नवीन दुबे को SDOP मऊगंज कृपाशंकर द्विवेदी को SDOP मनगवां और विनोद कुमार सिंह को डभौरा SDOP बनाया गया है।

ये अधिकारी आए

- विवेक कुमार लाल: सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुमु भोपाल से एएसपी मऊगंज

- मनोज कुमार शर्मा: सहायक पुलिस आयुक्त यातायात भोपाल से उप पुलिस अधीक्षक यातायात रीवा

- नवीन दुबे: उप पुलिस अ​धीक्षक (विभागीय जांच अपील) पुमु भोपाल से एसडीओपी मऊगंज

- कृपाशंकर द्विवेदी: उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक रीवा से एसडीओपी मनगवां

- विनोद कुमार सिंह: कार्यवाहक सहायक सेनानी राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल रीवा से कार्यवाहक एसडीओपी डभौरा

- गायत्री तिवारी: उप पुलिस अधीक्षक अजाक सीधी से उप पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण रीवा

इनको भेजा अन्य जिलों की ओर

- मनोज वर्मा: उप पुलिस अधीक्षक यातायात रीवा से सहायक पुलिस आयुक्त यातायात भोपाल जोन 3

- पीएस परस्ते: एसडीओपी सिरमौर से सहायक सेनानी हॉक फोर्स

- शैलेन्द्र शर्मा: एसडीओपी मऊगंज रीवा से एसडीओपी बैहर बालाघाट

- अनिल राय: उप पुलिस अधीक्षक पीटीएस रीवा से उप पुलिस अधीक्षक यातायात रतलाम

Related Topics

Latest News