MP में मंकी पॉक्स का ALERT : दुनिया के 11 देशों के बाद अब भोपाल सहित प्रदेश के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की निगरानी पर मॉनिटरिंग शुरू

 

MP में मंकी पॉक्स का ALERT : दुनिया के 11 देशों के बाद अब भोपाल सहित प्रदेश के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की निगरानी पर मॉनिटरिंग शुरू

MP NEWS : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) ने मध्यप्रदेश में भी विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। कोरोना के बाद तेजी से इस बीमारी के फैलने की आशंका को देखते हुए विदेश से आने वाले यात्रियों की निगरानी तेज की गई है। इंदौर, भोपाल सहित प्रदेश के एयरपोर्ट्स पर मॉनिटरिंग शुरू की गई है।

सबसे पहले कहां मिला मंकी पॉक्स

पहली बार साल 1958 में यह वायरल इन्फेक्शन (viral infection) बंदर में पाया गया था। इंसानों में पहली बार यह बीमारी 1970 में पाई गई थी। 2017 में नाइजीरिया (Nigeria) में मंकी पॉक्स का सबसे बड़ा आउटब्रेक हुआ था, जिसके 75% मरीज पुरुष थे। यह एक वायरल इन्फेक्शन है, जो यह ज्यादातर मध्य और पश्चिम अफ्रीकी देशों में पाया जाता है।

इंसानों में फैलने वाली बीमारी मंकी पॉक्स

मरीज के घाव से निकलकर यह वायरस आंख, नाक और मुंह के जरिए शरीर में प्रवेश करता है। इसके अलावा बंदर, चूहे, गिलहरी जैसे जानवरों के काटने से या उनके खून और बॉडी फ्लुइड्स (body fluids) को छूने से भी मंकी पॉक्स फैल सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ठीक से मांस पका कर न खाने या संक्रमित जानवर का मांस खाने से भी आप इस बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।

हाल ही में पहला केस कहां

ब्रिटेन में इसका पहला मरीज 7 मई को मिला था। वहीं, स्पेन में 7 और पुर्तगाल में 5 मरीजों की पुष्टि हुई है। अमेरिका, इटली, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया में मंकी पॉक्स के 1-1 मामले सामने आए कनाडा में 13 संदिग्ध मरीजों की जांच की जा रही है। बेल्जियम में शुक्रवार को 2 मामलों की पुष्टि हुई है।

मंकी पॉक्स के लक्षण

मंकी पॉक्स के लक्षण संक्रमण के 5वें दिन से 21वें दिन तक आ सकते हैं। शुरुआती लक्षण फ्लू जैसे होते हैं। इनमें बुखार, सिर दर्द, मांसपेशियों में दर्द, कमर दर्द, कंपकंपी छूटना, थकान और सूजी हुई लिम्फ नोड्स शामिल हैं। इसके बाद चेहरे पर दाने उभरने लगते हैं, जो शरीर के दूसरे हिस्सों में भी फैल जाते हैं। संक्रमण के दौरान यह दाने कई बदलावों से गुजरते हैं। आखिर में चेचक की तरह ही पपड़ी बनकर गिर जाते हैं।

Related Topics

Latest News