MP : राजकीय सम्मान के साथ शहीदों का हुआ अंतिम संस्कार; तो हत्या के मुख्य आरोपी शहजाद को पुलिस ने मार गिराया

 

MP : राजकीय सम्मान के साथ शहीदों का हुआ अंतिम संस्कार; तो हत्या के मुख्य आरोपी शहजाद को पुलिस ने मार गिराया

MP NEWS : गुना के आरोन में शिकारियों और पुलिस से बीच हुई मुठभेड़ में नया खुलासा हुआ है। शिकारियों ने बारातियों के स्वागत के लिए काले हिरण और मोर का शिकार किया था। दरअसल, पुलिस फायरिंग में मारे गए नौशाद की भतीजी का आज निकाह था, जिसमें मेहमानों को मीट परोसा जाना था। उसी के लिए शिकारियों ने काले हिरणों का शिकार किया था। रात में इन्हें लाते समय उनकी पुलिस से मुठभेड़ हो गई, जिसमें नौशाद नाम का आरोपी मारा गया। वहीं, तीन पुलिसकर्मी भी शहीद हो गए।

आपको बता दे की गुना जिले के आरोन में 3 पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी शहजाद को पुलिस ने मार गिराया है। देर शाम हुए इस एनकाउंटर में वीरेन्द्र गुर्जर नाम का पुलिसकर्मी घायल हुआ है। वहीं ऐसी चर्चा है कि तीसरा आरोपी भी मारा गया है। 

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, कलेक्टर फ्रैंक नोबल ने अस्पताल पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर पार्थिव शरीर रवाना कराए। अंतिम संस्कार के लिए शहीद SI राजकुमार जाटव का शव अशोकनगर भेजा गया। आरक्षक संतराम मीना का शव श्योपुर भेज गया। राजकीय सम्मान के साथ शहीद नीरज भार्गव का गुना में अंतिम संस्कार हुआ। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उनके 12 साल के बेटे वंशी ने उन्हें मुखाग्नि दी।

शहीद SI राजकुमार जाटव ने शहादत से पहले हाथ में गोली लगने के बाद भी कई राउंड फायर किए थे। पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं बताई है, लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि पुलिस ने करीब 13 लोगों को हिरासत में लिया है। 

MP : राजकीय सम्मान के साथ शहीदों का हुआ अंतिम संस्कार; तो हत्या के मुख्य आरोपी शहजाद को पुलिस ने मार गिराया

पुलिस ने कुछ संदिग्धों को उठाया

पुलिस ने धरपकड़ में 10 से ज्यादा संदिग्धों को उठाया है। बजरंगगढ़ थाने से पूरी कार्रवाई की मॉनिटरिंग हो रही है। SP खुद बजरंगगढ़ थाने में मौजूद हैं और टीम को लीड कर रहे हैं। लगभग 10 थानों की पुलिस और 100 के लगभग पुलिसकर्मी धरपकड़ में लगे हैं।

शिकार पर निकले थे शहजाद और नौशाद

पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी शहजाद के पिता निसार ने बताया कि उनके दो बेटे शहजाद और नौशाद हैं। शनिवार को शहजाद की बेटी की शादी थी। देर रात तक घर के सभी सदस्य डांस करते रहे। रात करीब 10 बजे शहजाद अपने छोटे भाई नौशाद और साथियों को लेकर जंगल में शिकार करने गए थे। दोनों भाई शौकिया शिकार करते थे।

लायसेंसी बंदूक से किया था पुलिस पर हमला

शिकारियों को पकड़ने गई आरोन थाने की पुलिस पार्टी पर गोली शहजाद ने चलाई थी। शहजाद के पिता निसार ने बताया कि वह घर से जब शिकार करने निकला था, तब अपनी लायसेंसी बंदूक साथ लेकर गया था। शहजाद ने पुलिस पर उसी लायसेंसी बंदूक से गोली चलाई थी।

Related Topics

Latest News