REWA : एक्शन में रीवा कलेक्टर : 16 अधिकारियों के खिलाफ की यह बड़ी कार्यवाही : अधिकारियों में मचा हड़कंप

 

REWA : एक्शन में रीवा कलेक्टर : 16 अधिकारियों के खिलाफ की यह बड़ी कार्यवाही : अधिकारियों में मचा हड़कंप

CM हेल्पलाइन की शिकायतों में रूचि न लेने वाले 16 अधिकारियों के खिलाफ कलेक्टर मनोज पुष्प ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया गया कि संतुष्टि पूर्वक निराकरण न करने पर दो वार्षिक वेतन वृद्धियां रोके जाने संबंधी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। हालांकि अप्रैल माह की समस्त शिकायतों को 20 मई से पहले संतुष्टि पूर्वक बंद करने के निर्देश  दिए हैं।

रीवा में दुल्हन की विदाई से पहले छाया मातम : आधी रात को सोते समय बराती का रेत दिया गला, सुबह उठते ही मचा हड़कंप

कलेक्टर मनोज पुष्प ने कहा  कि सीएम हेल्पलाइन प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। ऐसे में सभी की जिम्मेदारी है कि CM हेल्पलाइन की हर एक शिकायत को प्राथमिकता दे। समय रहते​ जिम्मेदार फरियादियों से संपर्क करें। फिर उनकी समस्याओं का हल निकाले। अगर समय पर निराकरण नहीं हुआ तो वेतन वृद्धियां रोकी भी जा सकती है।

गोविंदगढ़ के टीकर गांव में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत : सैकड़ों ग्रामीणों ने 6 से 7 घंटे तक मुख्य मार्ग को किया जाम

इनको थमाया नोटिस

कलेक्टर ने जिन अधिकारियों को नोटिस दी है। उनमे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद डॉ. संजय सिंह, एमआर मेहरा, विनोद पाण्डेय, सुरेश कुमार मिश्रा, विजयलक्ष्मी मरावी, ऊर्जा विभाग के गजनेश अकोरिया, अच्युदानंद शर्मा, एसके गुप्ता, प्राचार्य डॉ. केके शर्मा, महाप्रबंधक जेके गुप्ता, तहसीलदार चन्द्रमणि सोनी, बीएमओ डॉ. एसएन पाण्डेय, डॉ. एनके पाण्डेय, बीईओ रामसुशील शर्मा, मैनेजर लोक निर्माण अंशुल करोड़िया और कार्यपालन यंत्री मनोज तिवारी को नोटिस जारी किया है।

Related Topics

Latest News