MP : बहुचर्चित राजनिवास मामला : सह आरोपी संजय त्रिपाठी की तबियत में सुधार, हमीदिया अस्पताल से भोपाल जेल में किया शिफ्ट

 

MP : बहुचर्चित राजनिवास मामला : सह आरोपी संजय त्रिपाठी की तबियत में सुधार, हमीदिया अस्पताल से भोपाल जेल में किया शिफ्ट

रीवा/भोपाल। रीवा के बहुचर्चित राजनिवास रेप कांड के सह आरोपी संजय त्रिपाठी की तबियत बिगडऩे के बाद उनको एसजीएमएच रीवा से भोपाल हमीदिया अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। जहां बीते एक सप्ताह से उनका उपचार किया जा रहा था लेकिन अब उनकी तबियत स्वस्थ है। 

Rewa के THT रेस्टोरेंट में अवैध रूप से जमघट लगाकर हुक्का पी रहे नशेड़ियों पर बड़ी कार्यवाही

जिसके बाद उनको हमीदिया अस्पताल से भोपाल जेल भेज दिया गया है। बता दें कि पकड़े जाने के बाद से संजय त्रिपाठी रीवा जेल में थे लेकिन बीते दिनों उनकी तबियत बैरक में अचानक बिगड़ी और वह बेहोश होकर गिर पड़े थे।

शहर में विभिन्न अपराधों में संलिप्त जिले के 8 अपराधियों को किया जिला बदर : देखें नाम

पहले जेल अस्पताल में ही उपचार किया गया लेकिन सीरियश होने पर उन्हें अनुमति के बाद एसजीएमएच भेज दिया गया था, यहां भी हालत में सुधार नहीं हुआ और उनको कोर्ट की अनुमति के बाद हमीदिया जेल भोपाल भेजा गया था, जहां बीते एक सप्ताह से उनका उपचार चल रहा था और सूत्रों की माने तो यहां उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ और संजय त्रिपाठी को भोपाल जेल में शिफ्ट कर दिया गया। 

रीवा शहर में महिलाएं असुरक्षित : दिनदहाड़े सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की लिफ्ट में महिला से दुष्कर्म की कोशिश : अस्पताल में मचा हड़कंप

चर्चा के अनुसार संजय को जेल में पैरालिसिस का अटैक पड़ा था, जो धीरे-धीरे शरीर मे पैर से सर की ओर बढ़ता जा रहा था जिसके बाद उनको भोपाल रेफर किया गया था।

Related Topics

Latest News