Mayor Election 2022 : सतना से भाजपा के महापौर प्रत्याशी योगेश ताम्रकार तो कांग्रेस से विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के बीच चुनावी मुकाबला

 

Mayor Election 2022 : सतना से भाजपा के महापौर प्रत्याशी योगेश ताम्रकार तो कांग्रेस से विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के बीच चुनावी मुकाबला

MP MAYOR ELECTIONS 2022 : सतना से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश ताम्रकार को सतना नगर निगम के महापौर पद के लिए प्रत्याशी बनाया है। इसकी सूचना उन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी। योगेश ताम्रकार का कहना है कि सीएम ने रविवार की सुबह फोन किया और बधाई दी। सीएम ने कहा- योगेश जी आपको महापौर पद के लिए सतना से चुनाव लड़ना है और अच्छा काम कर पार्टी का गौरव बढ़ाना है।

वही कांग्रेस से महापौर पद के लिए विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और भाजपा के योगेश ताम्रकार के बीच चुनावी मुकाबला होगा। भाजपा ने योगेश ताम्रकार को मेयर कैंडिडेट घोषित कर दिया है। हालांकि योगेश के नाम पर ही मुहर लगने की प्रबल संभावना पहले से ही जताई जा रही थी।

बगावत पर बोले- हर चुनौती का मुकाबला करेंगे

असंतोष-बगावत की चुनौतियों पर ताम्रकार ने कहा कि चुनाव है, इसलिए चुनौतियां हैं। हर चुनौती का मुकाबला किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं का बड़ा परिवार है, किसी को अगर असंतोष हुआ भी होगा तो बात परिवार के अंदर की है। मिल बैठ कर सब निपटा लिया जाएगा। सांसद के अनुज उमेश प्रताप सिंह लाला के बगावत के ऐलान पर उन्होंने कहा कि सब कुछ बातचीत कर ठीक कर लिया जाएगा।

प्रत्याशी नहीं मिलने पर विधायक को उतारा

कांग्रेस से विधायक को प्रत्याशी बनाए जाने पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि उन्हें पार्षद और महापौर के लिए प्रत्याशी नहीं मिल रहे। विधायक को मैदान में उतारना पड़ रहा है, यह जनता और कांग्रेसियों को भी समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम को जनता की सेवा की संस्था बनाने और गरीबों के पास तक खुद निगम को पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। शहर के विकास के लिए कड़े फैसले भी लेंगे।

सतना के महापौर पद पर भाजपा के टिकट के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य लक्ष्मी यादव, नगर निगम के पूर्व स्पीकर अनिल जायसवाल और सांसद के अनुज उमेश प्रताप सिंह लाला ने भी दावा किया था। कांग्रेस से सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद भाजपा में चिंतन-मंथन का एक दौर जरूर चला लेकिन अंततः योगेश के ही नाम की घोषणा हो गई। 

संगठन के भरोसे लड़ेगी भाजपा

सतना नगर निगम के महापौर पद पर भाजपा संगठन के भरोसे चुनाव लड़ेगी। इस बार भाजपा के मुकाबले के लिए कांग्रेस ने अपने सबसे बेहतरीन कैंडिडेट को मैदान में उतारा है। लिहाजा जीत की राह आसान नहीं होगी। असंतुष्टों को साधने की चुनौती भी बड़ी होगी और भितरघात का खतरा भी कम नहीं रहेगा।

#CM congratulated on the phone and said - #Yogesh ji, you have to contest elections from #Satna

Related Topics

Latest News