REWA : नेताओं के सपनों में फिरा पानी : अध्यक्ष पद ST महिला के लिए आरक्षित, 2015 में कांग्रेस के अभय मिश्रा ने मारी थी बाजी

 

REWA : नेताओं के सपनों में फिरा पानी : अध्यक्ष पद ST महिला के लिए आरक्षित, 2015 में कांग्रेस के अभय मिश्रा ने मारी थी बाजी

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मध्यप्रदेश के 52 जिला पंचायत अध्यक्ष पदों का आरक्षण 31 मई को पूर्ण कर लिया गया है। ऐसे में रीवा जिले का अध्यक्ष पद ST महिला (अनुसूचित जनजाति) के लिए आरक्षित है। इसी तरह विंध्य का सतना अनुसूचित जनजाति और सिंगरौली जिला अनुसूचित जनजाति महिला के लिए रिजर्व है। जबकि सीधी को सामान्य महिला के लिए छोड़ा गया है।

बता दें कि रीवा जिले में जिला पंचायत सदस्य के 32 वार्डों में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 1, वार्ड क्रमांक 20, वार्ड क्रमांक 23, वार्ड क्रमांक 31 और वार्ड क्रमांक 32 निर्धारित हैं। इनमें से वार्ड क्रमांक 1, वार्ड क्रमांक 20 एवं वार्ड क्रमांक 32 अजजा महिला के लिए आरक्षित है। ऐसे में इन्हीं 3 वार्डों से जीतने वाला प्रत्याशी रीवा ​का जिपं अध्यक्ष बनेगा।

नेताओं के सपनों में फिरा पानी

गौरतलब है कि जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का ख्वाब देख रहे सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और हरिजन वर्ग के नेताओं के सपनों पर पानी फिर गया है। सूत्रों की मानें तो वर्षों से कई नेता पुत्र जिला पंचायत का चुनाव लड़ कर अध्यक्ष बनने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन 31 मई को नए तरीके से हुए आरक्षण घोषित होने से सभी के अरमान मन के अंदर ही रह गए।

शाम तक होगा नगर परिषद के अध्यक्ष पद का आरक्षण

मध्यप्रदेश की 300 से ज्यादा नगरीय निकायों के अध्यक्ष पदों का आरक्षण 31 मई की दोपहर 12 बजे से देर शाम तक भोपाल से घोषित किया जाएगा। जहां महापौर पद के लिए आरक्षण की व्यवस्था पुरानी रहेगी। यानी कि ​रीवा शहर में पहले से ही तय है महापौर अनारक्षित वर्ग से होगा। जबकि नगर परिषद पद का आरक्षण देर शाम तक किया जाएगा।

एक नजर में पूरी जानकारी

- जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव 2015: अनारक्षित, अभय मिश्रा

नगर निगम चुनाव 2014:

- नगर पालिक निगम रीवा महापौर: सामान्य महिला, ममता गुप्ता

नगर परिषद चुनाव 2014:

1- नगर परिषद गुढ़: अनारक्षित, विष्णु मिश्रा

2- नगर परिषद सेमरिया: अनारक्षित, अजय शुक्ला

3- नगर परिषद त्योंथर: ओबीसी, सुनीता मांझी

4- नगर परिषद गोविन्दगढ़: ओबीसी महिला, पुष्पा सोनी

5- नगर परिषद हनुमना: सामान्य महिला, पुनम गुप्ता

6- नगर परिषद सिरमौर: ओबीसी, शांति चौरसिया

7- नगर परिषद चाकघाट: सामान्य महिला, मीनाक्षी केसरवानी

8- नगर परिषद मऊगंज: सामान्य महिला, चन्द्र प्रभा गुप्ता

9- नगर परिषद मनगंवा: हरिजन महिला, सीता साकेत

10- नगर परिषद बैकुंठपुर: अनारक्षित, आदित्य प्रताप सिंह

11- नगर परिषद नईगढ़ी: अनारक्षित, हर्षवर्धन सिंह

पहली बार चुनाव:

12- नगर परिषद डभौरा

Related Topics

Latest News