REWA में कट्टे की नोक पर अपहरण कर मांगी 10 लाख की फिरौती, आधा दर्जन बदमाशों ने दो युवकों से 50 हजार से ज्यादा का कैश छीना

 

REWA में कट्टे की नोक पर अपहरण कर मांगी 10 लाख की फिरौती, आधा दर्जन बदमाशों ने दो युवकों से 50 हजार से ज्यादा का कैश छीना

                                     बदमाशों के चंगुल से छूटे राजस्थान के पीड़ित युवक।

ऋतुराज द्विवेदी। रीवा शहर के रतहरा बाईपास स्थित एक होटल में खाना खा रहे कार सवार दो युवकों को पिस्टल की नोंक पर बंधक बना लिया गया। रातभर सूनसान जगह में रखने के बाद दूसरे दिन कार में कहीं लेकर जा रहे थे। इसी बीच अस्पताल चौराहे में एक युवक पुलिस को देख चलते वाहन से कूद गया। डर के मारे बदमाश कार को साइड में खड़ाकर पिस्टल लहराते हुए भाग गए।

जिंदा बचे दोनों युवकों ने ट्रैफिक प्वांइट में खड़े पुलिसकर्मी को पूरी जानकारी दी। पीड़ितों ने 10 लाख की फिरौती और अपहरण की बातें बताई। जिसके बाद पुलिस जवान ने अमहिया थाने को सूचना दी। अपहरण की जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों को दी गई। ​ऐसे में एएसपी अनिल सोनकर दोनों युवकों से थानें में पूछताछ कर रहे है।

एएसपी अनिल सोनकर ने बताया कि कार क्रमांक यूपी 85 बीडब्ल्यू 2677 में सवार होकर राजस्थान के भरतपुर से किशन सिंह और रिन्कू सिंह प्रयागराज जा रहे थे। गुरुवार की शाम रतहरा बाईपास स्थित एक ढाबे अथवा होटल में खाना खाने के लिए दोनों डहरे हुए थे। तभी आधा दर्जन बाइकों में एक दर्जन बदमाश पहुंचे। जिन्होंने पिस्टल की नोंक पर दोनों को उन्हीं की कार में बैठाकर अपहरण कर लिया।

REWA में कट्टे की नोक पर अपहरण कर मांगी 10 लाख की फिरौती, आधा दर्जन बदमाशों ने दो युवकों से 50 हजार से ज्यादा का कैश छीना

रातभर एक घर में रखे

चर्चा है कि एक दर्जन बदमाशों ने दोनों युवकों को रातभर एक घर में रखे हुए थे। शुक्रवार की सुबह आरोपियों ने दोनों युवकों के मोबाइल, एटीएम कार्ड सहित 50 हजार से ज्यादा कैश छीन लिया। साथ ही आरोपियों ने धमकी देकर पीड़ितों के परिजनों से 1 लाख रुपये अपने खाते में डलवा लिए। इसके बाद भी बदमाश 10 लाख रुपये की और फिरौती मांगी।

डर के मारे एक युवक ने बीमारी का बहाना किया। जिसके बाद बदमाश इलाज कराने शनिवार की शाम 5 बजे अस्पताल लेकर जा रहे थे। ऐसे में मौके का फायदा उठाते हुए पीड़ितों ने पुलिस को देखकर कार से छलांग लगा दी। वहीं दूसरी तरफ बदमाश भी कार छोड़कर फरार हो गए। ​फिलहाल इस पूरे मामले में अमहिया पुलिस जांच कर रही है। संभवत: शनिवार तक पूरा खुलासा किया जाएगा।


REWA CRIME NEWS REWA CITY LIVE REWA LATEST NEWS REWA NEWS MEDIA 

MP BREAKING LIVE TODAY NEWS REWA LATEST LIVE REWA NEWS MP LIVE NEWS 

Related Topics

Latest News