Chanakya Niti sucess : जीवन भर गुप्त रखें ये बातें, मिलेगी आपार सफलता

 
IMAGE

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य ने अपने कूटनीतिक व रणनीतिक कौशल को लेकर कई तरह के सिद्धांत दिए हैं और इस सिद्धांतों का पालन करके कोई भी व्यक्ति जीवन में सफलता हासिल कर सकता है। आचार्य चाणक्य की ये सीख केवल देश में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में लोकप्रिय हैं। चाणक्य नीति में मनुष्य को सही ढंग से जीवन जीने के तरीके के साथ-साथ सफलता पाने और किसी बड़ी मुसीबत से बचने के उपायों के बारे में भी विस्तार से बताया गया है। आचार्य चाणक्य ने कहा है कि जीवन में किसी भी बड़ी मुसीबत से बचने के लिए किसी भी व्यक्ति को जीवन भर कुछ बातों को गुप्त ही रखना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर वह कभी भी मुसीबत में पड़ सकता है।

घर की कमियां बाहर जाहिर न करें
आचार्य चाणक्य ने कहा है कि कभी भी अपने घर की कमियां किसी बाहरी व्यक्ति के सामने व्यक्त नहीं करनी चाहिए। समाज में परिवार या परिवार के किसी सदस्य की बदनामी करना भारी पड़ सकता है। अगर आपके घर की कमियां दुश्मन को पता चल जाएं तो वह इसका गलत फायदा उठाने में देर नहीं करेगा।

सिद्ध दवाओं को हमेशा गुप्त रखें
चाणक्य नीति के मुताबिक व्यक्ति को कुछ ऐसी औषधियों की जानकारी भी गुप्त रखनी चाहिए, जो सिर्फ सिद्धी के जरिए ही हासिल की जा सकती है। सिद्ध दवाओं का उपयोग सिर्फ दूसरों का इलाज करने के लिए ही किया जाना चाहिए। बुरी नीयत वाले व्यक्ति को यदि ऐसी दवाओं के बारे में पता चल जाता है तो इससे वह किसी को नुकसान भी पहुंचा सकता है।

गुप्त रखें दांपत्य जीवन की बातें
चाणक्य नीति ने दांपत्य जीवन की कुछ बातों को हमेशा गुप्त रखने की सलाह दी है। पति-पत्नी के बीच थोड़ी बहुत अनबन चलती रहती है लेकिन कभी गुस्से में आकर किसी को भी दांपत्य जीवन की उथल-पुथल के बारे में न बताएं। ऐसा करने से परिवार की बदनामी हो सकती है। वहीं परिवार में कलह भी बढ़ सकता है। भावनाओं में आकर ऐसी गलती कभी भी नहीं करनी चाहिए।

डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'

Related Topics

Latest News