MG ने हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली Euniq 7 कार की लॉन्च : 11 हजार रुपए में बुकिंग शुरू, जानिए खासियत

 
image

ऑटो एक्सपो के दूसरे दिन मारुति ने अपनी ऑफ रोडर SUV जिम्नी को लॉन्च कर दिया। जिम्नी इंटरनेशनल मार्केट में काफी साल से मौजूद है। मारुति भारत में इसे पिछले पांच साल से अलग-अलग इवेंट्स में दिखाती आ रही है, लेकिन 2023 में आखिरकार इसे लॉन्च कर दिया गया है। भारत में जिम्नी का 4 व्हील ड्राइव और 5 डोर वर्जन लाया गया है।

मारुति ने ऑफ रोडर कार जिम्नी को सात कलर्स में लॉन्च किया है, इसमें टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम भी मौजूद है।

मारुति ने ऑफ रोडर कार जिम्नी को सात कलर्स में लॉन्च किया है, इसमें टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम भी मौजूद है।

मारुति ने जिम्नी की बुकिंग भी शुरू कर दी है। कंपनी इसकी बिक्री अपनी प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा के जरिए करेगी। कस्टमर 11 हजार रुपए देकर इसकी बुकिंग करा सकते हैं। मारुति का कहना है कि जिम्नी इसी साल की पहली तिमाही में सड़कों पर नजर आएगी।

जिम्नी ऑफ रोडर कार में 1.5 लीटर, 4 सिलिंडर K15B पेट्रोल इंजन दिया जाएगा।

जिम्नी ऑफ रोडर कार में 1.5 लीटर, 4 सिलिंडर K15B पेट्रोल इंजन दिया जाएगा।

इस कार में 1.5 लीटर, 4 सिलिंडर K-15-B पेट्रोल इंजन होगा। यह 6,000 RPM पर 101 BHP का पावर और 4,000 RPM पर 130 NM का टार्क जनरेट करेगा। कार में 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा। इस SUV में ऑटो LED हेडलैंप्स विद वॉशर और स्टेट ऑफ द आर्ट एंटरटेनमेंट सिस्टम भी मिलेगा। जिम्नी को सात कलर्स में लॉन्च किया गया है।

image

मारुति ने प्रीमियम SUV फ्रॉन्क्स भी लॉन्च की
मारुति ने जिम्नी के साथ प्रीमियम SUV फ्रॉन्क्स को भी लॉन्च किया है। युवाओं को ध्यान में रखकर इसे स्पोर्टी लुक में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ उतारा गया है। कंपनी का दावा है कि फ्रॉन्क्स के फीचर्स इसे लाइफस्टाइल कस्टमर्स के लिए आइडियल बनाते हैं। यह कार नेक्सा डीलरशिप पर उपलब्ध होगी। इसकी बुकिंग शुरू हो गई है। जिम्नी की तरह इसे 11 हजार रुपए में बुक किया जा सकता है।

मारुति ने अपनी प्रीमियम SUV फ्रॉन्क्स को 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया है।

मारुति ने अपनी प्रीमियम SUV फ्रॉन्क्स को 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया है।

MG ने दिखाई हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली कार
एक्सपो में दूसरे दिन की शुरुआत में MG ने हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली कार यूनिक-7 (Euniq 7) लॉन्च की। इस कार में P390 फ्यूल सेल दिया गया है। कंपनी का कहना है कि इसके 6.4 लीटर के टैंक की रीफ्यूलिंग में महज तीन मिनट का समय लगेगा। वहीं फुल टैंक के साथ इसकी रेंज 605 KM बताई गई है। कंपनी ने इसे क्लीन मोबिलिटी के लिए अहम बताया है।

MG का कहना है कि यूनिक-7 MPV के 6.4 लीटर के टैंक की रीफ्यूलिंग में महज तीन मिनट का समय लगेगा।

MG का कहना है कि यूनिक-7 MPV के 6.4 लीटर के टैंक की रीफ्यूलिंग में महज तीन मिनट का समय लगेगा।

आज आईसुजु, ज्युपिटर और बेनेली भी दिखाएंगी नई गाड़ियां
एक्सपो के दूसरे दिन आईसुजु, अल्ट्रावॉयलेट, जुपिटर और बेनेली जैसी कंपनियां भी अपने व्हीकल पेश करेंगी। एक्सपो का पहला दिन इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के नाम रहा। यहां सभी कंपनियों ने मिलकर 59 गाड़ियों को पेश (लॉन्च और अनवील) किया था। आज के शेड्यूल में मारुति से लेकर MG तक की गाड़ियों का प्रेजेंटेशन शामिल है...

  •     सुबह 09 बजकर 15 मिनट : पर MG ने अपनी कारों के कॉन्सेप्ट पेश किए।
  •     सन मोबिलिटी ने 9 बजकर 40 मिनट पर अपनी गाड़ियां शो केस कीं।
  •     मारुति ने सुबह 10 बजकर 05 मिनट पर जिम्नी और फ्रॉन्क्स लॉन्च कीं।
  •     SML आईसुजु दोपहर 2 बजे अपने व्हीकल पेश करेगा।
  •     ओमेगा मोबिलिटी दोपहर 02 बजकर 25 मिनट पर गाड़ियां दिखाएगा।
  •     जुपिटर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी 02 बजकर 50 मिनट पर व्हीकल लॉन्च करेगा।
  •     वार्ड विजार्ड इनोवेशन एंड मोबिलिटी 03 बजकर 30 मिनट पर गाड़ियां दिखाएगा।
  •     MTAक ई-मोबिलिटी 03 बजकर 40 मिनट पर अपने व्हीकल पेश करेगा।
  •     मोटोवोल्ट मोबिलिटी 04 बजकर 05 मिनट पर नई गाड़ियां लॉन्च करेगा।
  •     गोदावरी इलेक्ट्रिक 04 बजकर 30 मिनट पर अपने व्हीकल दिखाएगा।
  •     बिनेली-कीवे 04 बजकर 55 मिनट पर अपनी नई गाड़ियां लॉन्च करेगा।
  •     अल्ट्रा वॉयलेट 05 बजकर 20 मिनट पर अपने व्हीकल दिखाएगा।

पहले दिन टाटा कर्व को इलेक्ट्रिक एक्सक्लूसिव SUV के तौर पर लॉन्च किया गया है, यानी इसके पेट्रोल-डीजल वर्जन नहीं हैं।

पहले दिन टाटा कर्व को इलेक्ट्रिक एक्सक्लूसिव SUV के तौर पर लॉन्च किया गया है, यानी इसके पेट्रोल-डीजल वर्जन नहीं हैं।

पहले दिन के हाइलाइट्स

  •  टाटा ने सिएरा, कर्व, अविन्या और हैरियर EV पेश की : ऑटो एक्सपो के पहले दिन की शो स्टॉपर टाटा सिएरा EV कॉन्सेप्ट कार रही, जिसे कंपनी ने 22 साल बाद पेश किया। SUV के इलेक्ट्रिक अवतार में भी इसका मूल डिजाइन बरकरार रखा गया है। टाटा ने इलेक्ट्रिक SUV कर्व को भी पेश किया। SUV हैरियर और अविन्या प्रीमियम EV का इलेक्ट्रिक वर्जन भी पेश किया।
  •  शाहरुख खान आयनिक-5 लॉन्च करने पहुंचे : शो के पहले दिन सेंटर ऑफ अट्रैक्शन शाहरुख खान रहे, जो इलेक्ट्रिक SUV आयनिक-5 को लॉन्च करने पहुंचे थे। कंपनी ने कार की शुरुआती कीमत 44.95 लाख रुपए रखी है, जो वैरिएंट के हिसाब से बढ़ सकती है। इसके अलावा ह्युंडई ने आयनिक-6 और नेक्सो को भी अपने पवेलियन में पेश किया।
  •  मारुति ने इलेक्ट्रिक एसयूवी EVX दिखाई : मारुति ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV कॉन्सेप्ट EVX पेश की। इमेजिनेक्स्ट विजन के साथ लाई गई इस कार को लेकर कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 550 KM चल सकेगी। कंपनी इलेक्ट्रिक SUV प्रोडक्शन के लिए 10 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगी।​​​​​​ EVX मारुति की तरफ से EV सेगमेंट में पहली पेशकश है।
  •  MG ने दुनिया में पहली MPV पेश की : MG मोटर्स ने दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक MPV पेश की। इसे MIFA-9 (मिफा-9) नाम दिया गया है। MG ने इलेक्ट्रिक SUV MG-4 और MG-5 भी लॉन्च की हैं। इन गाड़ियों पर सिंगल चार्ज में 525 KM की रेंज मिलेगी। इनके अलावा MG-EHS को भी लॉन्च किया गया है। कंपनी ने अपनी प्रीमियम कार हेक्टर का फेसलिफ्ट भी पेश किया।
  •  किआ ने कियो KA-4 और EV-9 लग्जरी कॉन्सेप्ट : किया मोटर्स ने फ्यूचर मोबिलिटी कॉन्सेप्ट पर कियो KA-4 और EV-9 नाम से दो इलेक्ट्रिक कार पेश की हैं। EV-9 को लॉस एंजेलिस मोटर शो में भी पेश किया गया था। किया ने इसी इंटरनेशल मॉडल को अब भारत में पेश किया है। किया इसी साल इस EV का प्रोडक्शन शुरू कर देगी।

Related Topics

Latest News