BHOPAL : उपचुनाव के पहले विकासकार्यो को गति देने की कवायद में जुटी प्रदेश सरकार
Jul 4, 2020, 17:55 IST
भोपाल। मध्यप्रदेश में उपचुनावों की तैयारी में जुटी सरकार ने विकासकार्यो के कामों में सक्रियता दिखाई है। सिंधिया के प्रभाव वाले और उपचुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण चंबल इलाके में चंबल प्रोग्रेस वे आज सुबह 10 बजकर 45 मिनिट पर सीएम शिवराज ब्रीफिंग करेंगे।
11:30 बजे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ चंबल प्रोग्रेस वे चर्चा होगी। वहीं सीएम शिवराज 12:30 बजे सांवेर उद्वहन सिंचाई परियोजना की भी समीक्षा करेंगे।