BHOPAL : क्लिनिक की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, 6 महिलाएं और 4 पुरुष गिरफ्तार
Mar 18, 2020, 12:47 IST
भोपाल। कुछ ही दिन पहले जुर्म का एक मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सामने आया है। जहॉं एक महिला डॉक्टर अपने क्लिनिक की आड़ में देह व्यापार का धंधा चला रहा थी। पुलिस ने क्लिनिक में छापेमारी कर मौके से 10 लोगों को आपत्तिजनक अवस्था में गिरफ्तार किया है।
पुलिस की माने तो, गायत्री सिंह नाम की चिकित्सक अपनी क्लिनिक में सेक्स रैकेट संचालित कर रही थी। एक खुफिया जानकारी प्राप्त होने के पश्चात पुलिस ने क्लिनिक पर छापेमारी की और 10 लोगों को अपनी हिरासत में लिया।
इनमें 6 औरतें एवं 4 पुरुष शामिल हैं। पुलिस ने सूचना प्रदान करते हुए कहा है कि शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में दो वर्ष से यह रैकेट चल रहा था, परन्तु पुलिस को इसकी भनक तक नहीं थी। डीएसपी की माने तो, क्लिनिक रोजाना रोज दोपहर को खुलता है एवं रात तक चलता रहता है।