प्रतिबंध के बावजूद भी जारी है बसों का संचालन : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बस, 8 यात्री घायल, एक की हालत गंभीर

 

प्रतिबंध के बावजूद भी जारी है बसों का संचालन : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बस, 8 यात्री घायल, एक की हालत गंभीर

बड़वानी ।  राजपुर विधानसभा के चिंदी घाटी में महाराष्ट्र से यूपी जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई है। हादसे में 8 लोग घायल हो गए हैं, जिसमें एक की हालत गंभीर है।

घायलों को अस्पतला में भर्ती किया गया है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।  

हालाांकि महाराष्ट्र से बसों के संचालन से प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते  महाराष्ट्र से आने वाली बसों पर  रोक लगाई गई है। बावजूद इसके ड्राइवर रूट बदलकर  बस चला रहे हैं। वहीं प्रशासन की नाक के नीचे बसों का संचालन किया जा रहा है।  

Related Topics

Latest News