एक बार फिर MP में 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं होंगी बोर्ड : सभी निजी और सरकारी स्कूलों में निर्णय लागू होगा : स्कूल शिक्षा मंत्री

 
स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार
 आखिरी बार ये परीक्षाएं 15 साल पहले बोर्ड ली गई थीं।

MP में 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं एक बार फिर बोर्ड कराएगा। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने शिक्षक दिवस पर सोमवार को कहा कि ये निर्णय निजी और सरकारी सभी स्कूलों में लागू होगा। मंत्री ने यह बात प्रशासन अकादमी में 14 शिक्षकों के राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में कही। बता दें, MP बोर्ड ने बोर्ड ने आखिरी बार ये परीक्षाएं 15 साल पहले आयोजित करवाई थीं।

समारोह में दो साल पहले सम्मान के लिए चयनित भोपाल के शिक्षक राधाकृष्णन केशरी को भी सम्मानित किया गया। हालांकि, इसकी जानकारी भी विभाग द्वारा सार्वजनिक नहीं की गई थी। विवाद में आने के बाद उन्हें वर्ष 2020 में सम्मानित नहीं किया गया था। अंतिम समय में उनका सम्मान रोक दिया गया था।

समारोह में प्राथमिक श्रेणी के 8 और माध्यमिक श्रेणी के 6 शिक्षकों का सम्मान किया गया। भोपाल से सुभाष एक्सीलेंस स्कूल के प्राचार्य सुधाकर पाराशर को यह सम्मान मिला। इंदौर से एक भी शिक्षक का चयन नहीं हुआ। वर्ष 2021 में 28 शिक्षकों को सम्मानित किया गया था।

पेरेंट्स को दी जा रही बदले पैटर्न की जानकारी

बच्चों पर परीक्षा के बढ़ते मानसिक दबाव को देखते हुए स्कूली सत्र 2007-08 से 5वीं और 8वीं की कक्षाओं को बोर्ड से अलग कर दिया गया था। इसके बाद इन कक्षाओं में फेल होने वाले बच्चों को औसत अंक देकर पास कर दिया जाता था। बच्चों की परीक्षा पैटर्न में बदलाव की जानकारी स्कूलों द्वारा पेरेंट्स को दी जा रही है।

प्राथमिक श्रेणी में चयनित शिक्षक

ममता शर्मा (खिलचीपुर), केके कुल्मी (उज्जैन), विपिन कुमार फौजदार (बैतूल), केशरी प्रसाद तिवारी (रीवा), अरुण कुमार पटेरिया (टीकमगढ़), सरिता सिंह (अनूपपुर), घनश्याम प्रसाद यादव (मण्डला) और आशाराम कुशवाहा (टीकमगढ़) को सम्मान दिया गया।

माध्यमिक श्रेणी में चयनित शिक्षक

सुधाकर पाराशर (भोपाल), विजय कुमार श्रीवास्तव (विदिशा), जगदीश गुजराती (बड़वानी), ज्योत्सना मालवीय (झाबुआ), भूपेन्द्र कुमार चौधरी (सिवनी) और सारिका घारू (नर्मदापुरम) को सम्मानित किया गया है।

साल 2021 में 28 शिक्षक हुए थे सम्मानित

इससे पहले मध्यप्रदेश में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार 2021 के लिए प्रदेश के 28 शिक्षकों का चयन हुआ था। इसमें इंदौर और भोपाल से एक-एक शिक्षक थे, जबकि ग्वालियर और जबलपुर से कोई भी नाम नहीं था। राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार 2020 के लिए मध्यप्रदेश के 23 शिक्षकों को पुरस्कार दिया गया था।

Related Topics

Latest News