SARKARI NAUKARI 2022 : आज से नौसेना में अग्निवीर के आवेदन शुरू, 12वीं पास कर सकते हैं APPLY

 

SARKARI NAUKARI 2022 :  आज से नौसेना में अग्निवीर के आवेदन शुरू, 12वीं पास कर सकते हैं APPLY

भारतीय नौसेना की ओर से अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर एसएसआर पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए उम्मीदवार 15 जुलाई 2022 से आवेदन जमा कर सकेंगे। भर्ती के माध्यम से कुल 28 पद भरे जाएंगे। योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन जमा करें। भारतीय नौसेना एसएसआर कोर्स नवंबर में शुरू होगा। वहीं उम्मीदवारों को अक्टूबर में इसकी रिटन एग्जाम और फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

योग्यता

इन पदों के लिए मैथ्स, फिजिक्स के साथ 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की जन्म तिथि 1 नवंबर 1999 से लेकर 30 अप्रैल 2005 के बीच की होनी चाहिए।

शारीरिक योग्यता

उम्मीदवारों की न्यूनतम हाइट 157 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

सिलेक्शन प्रोसेस

उम्मीदवारों का चयन रिटन एग्जाम, फिजिकल एग्जाम और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन

ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर क्लिक करें।

अब लॉग इन करें और ‘current opportunities’ पर क्लिक करें।

अप्लाई पर क्लिक कर फॉर्म भरे और सबमिट पर क्लिक करें।

आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल कर आगे की जरूरत के लिए रख लें।


MP JOBS 2022 MP ROJGAAR 2022 ROJGAAR NIRMAN 2022 TODAY JOBS 2022 

LATEST JOB REQUIRED 2022 SARKARI NAUKARI 2022 ALL INDIA JOB 2022

Related Topics

Latest News