MP WEATHER : प्रदेश में अगले 48 घंटे के दौरान भोपाल समेत 27 जिलों में तेज बारिश का का अलर्ट

 

MP WEATHER : प्रदेश में अगले 48 घंटे के दौरान भोपाल समेत 27 जिलों में तेज बारिश का का अलर्ट

MP WEATHER UPDATE 2022 : मध्यप्रदेश में लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। अब तक प्रदेश में 13 इंच बारिश हो चुकी है। यह सामान्य (11 इंच) से 2 इंच ज्यादा है। नर्मदापुरम में तवा डैम के 13 में से 7 गेट 5-5 फीट तक खोलकर आज भी पानी छोड़ा जा रहा है। शुक्रवार को 11 गेट खोलना पड़े थे। शनिवार सुबह 7 बजे तक 7 गेट साढ़े पांच फीट तक खुले रहे। तवा डैम से पानी छोड़े जाने पर नर्मदापुरम, धार, अलीराजपुर, हरदा, देवास, सीहोर, रायसेन और खंडवा जिले में नर्मदा किनारे रह रहे लोगों को अलर्ट जारी किया गया है। ​​​मरोड़ा, सोनतलाई, मेहराघाट, सांगाखेड़ा कला, बांद्राभान, रायपुर गांव तवा नदी से लगे हैं।

भोपाल के चौकी तलैया इलाके में भी शुक्रवार रात बारिश के बीच पुराना मकान गिर गया। कोई हताहत नहीं हुआ। सागर के खुरई रोड स्थित कृषि उपज मंडी के पास शुक्रवार रात निर्माणाधीन मकान का स्लैब ढह गया। मलबे में तीन मजदूर दब गए। एक मजदूर की माैत हाे गई। इटारसी के पास मेहरागांव में बारिश से एक घर की दीवार गिर गई। मलबे में दबने से शांति बरखने नाम की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ से जन-जीवन अस्त-व्यस्त है।

अगले 48 घंटे होती तेज बारिश

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने लो प्रेशर एरिया की वजह से मध्यप्रदेश के सेंटर में जोरदार बारिश हो रही है। अगले 48 घंटे के दौरान भोपाल समेत 27 जिलों में हल्की से तेज बारिश का पूर्वानुमान है। इंदौर में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

नर्मदा नदी पर बने तवा डैम का पानी इंदिरा सागर डैम में भरता है।
नर्मदा नदी पर बने तवा डैम का पानी इंदिरा सागर डैम में भरता है।
भोपाल के चौकी तलैया इलाके में पुराना मकान गिरने से कार दब गई।
भोपाल के चौकी तलैया इलाके में पुराना मकान गिरने से कार दब गई।
उज्जैन में शिप्रा नदी भी लबालब चल रही है।
उज्जैन में शिप्रा नदी भी लबालब चल रही है।

छिंदवाड़ा में पुल पर फंसा युवक, रस्सी से खींचकर बचाया

छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा ब्लॉक के ग्राम खामीहीरा में बाढ़ के समय पुल पार कर रहा युवक बीच में फंस गया। उसे ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे निकाला। मामला शुक्रवार दोपहर का है। ग्राम पिंडरई डवीर से खामीहीरा पहुंच मार्ग के बीच में एक नाला है, जिसे युवक पार कर रहा था। वह पुल के बीच में पहुंचा ही था कि अचानक पानी का तेज बहाव हो गया और वह बहने लगा। इस दौरान उसने पुल के पिलर को पकड़ लिया।

छिंदवाड़ा में पुल पार करते समय युवक फंस गया।
छिंदवाड़ा में पुल पार करते समय युवक फंस गया।

मध्यप्रदेश में 1 जून से अब तक बारिश (इंच में)

जिला अब तक हुई बारिश बारिश होनी थी बारिश % में
अनूपपुर 12.40 8.43 147
बालाघाट 14.84 14.92 99
छतरपुर 6.34 9.41 67
छिंदवाड़ा 24.09 12.01 201
दमोह 11.22 12.40 90
डिंडोरी 11.14 14.57 76
जबलपुर 14.21 12.44 114
कटनी 8.15 11.26 72
मंडला 13.27 14.25 93
नरसिंहपुर 10.35 9.02 115
निवाड़ी 6.10 7.24 84
पन्ना 7.20 11.46 63
रीवा 4.84 10.55 46
सागर 14.96 12.68 118
सातना 5.20 10.75 48
सिवनी 16.89 13.23 128
शहडोल 10.51 10.87 97
सीधी 4.72 11.97 39
सिंगरौली 5.51 9.80 56
टीकमगढ़ 5.47 10.24 53
उमरिया 8.78 11.42 77
आगर मालवा 12.87 9.17 140
अलीराजपुर 6.57 9.72 68
अशोकनगर 9.29 9.33 100
बाड़वानी 9.57 8.07 119
बैतूल 23.46 11.89 197
भिंड 3.03 6.34 48
भोपाल 20.94 10.87 193
बुरहानपुर 14.92 9.21 162
दतिया 4.33 7.32 59
देवास 18.31 9.88 185
धार 8.66 9.09 95
गुना 16.34 10.31 158
ग्वालियर 8.11 6.77 120
हरदा 24.65 11.65 211
इंदौर 11.81 9.37 126
झाबुआ 6.97 9.57 73
खंडवा 17.87 9.53 188
खरगोन 10.00 8.74 114
मंदसौर 9.02 8.15 111
मुरैना 5.87 6.42 91
नर्मदापुरम 23.39 14.29 164
नीमच 8.46 7.72 110
रायसेन 16.54 12.24 135
राजगढ़ 14.53 9.57 152
रतलाम 11.46 8.70 132
सीहोर 19.13 11.26 170
शाजापुर 12.83 9.21 139
श्योपुरकलां 10.12 6.93 146
शिवपुरी 8.15 8.50 96
उज्जैन 12.20 9.61 127
विदिशा 19.02 11.50 165

Related Topics

Latest News