MP Mayor Result 2022 : सिंगरौली में APP की सरकार; महापौर प्रत्याशी रानी अग्रवाल ने बीजेपी- कांग्रेस को मात देकर हासिल किया सिंहासन

 

MP Mayor Result 2022 : सिंगरौली में APP की सरकार; महापौर प्रत्याशी रानी अग्रवाल ने बीजेपी- कांग्रेस को मात देकर हासिल किया सिंहासन

MP Mayor Result 2022 : सिंगरौली से आप महापौर प्रत्याशी रानी ने बीजेपी व कांग्रेस को दी मात 9340 मतों से जीत हासिल कर आप प्रत्याशी ने सिंगरौली महापौर का सिंहासन किया हासिल।सिंगरौली में नगर निगम के महापौर की सीट पर आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी रानी अग्रवाल ने कब्जा कर लिया है। उन्हें कुल 34038 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर भाजपा के चन्द्र प्रताप विश्वकर्मा रहे, जिन्हें 24879 वोट मिले। तीसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के अरविन्द सिंह चन्देल को 24670 वोटों से संतोष करना पड़ा। 9 राउंड की काउंटिंग के बाद सिंगरौली को नया मेयर मिला।

सरपंच रह चुकी हैं रानी

रानी अग्रवाल बरगवां ग्राम पंचायत से सरपंच रह चुकी हैं। इसके साथ ही वह वार्ड क्रमांक 3 से जिला पंचायत सदस्य भी चुनी गई थी। 1976 में जन्मीं रानी की शिक्षा बारहवीं तक है। नगर निकाय चुनाव के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिंगरौली पहुंचकर रोड शो किया था और रानी को जिताने की अपील की थी।

11 नगर निगमों में से 7 के नतीजे आ गए हैं। 1-1 सीट कांग्रेस और आम आदमी के खाते में गई, जबकि 5 पर भाजपा ने जीत दर्ज की। बाकी की 2 सीटों पर भाजपा और 2 सीटों पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। भोपाल और इंदौर में भाजपा प्रत्याशी निर्णायक बढ़त के साथ आगे हैं।

बुरहानपुर में भाजपा प्रत्याशी माधुरी पटेल ने 542 वोट से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी शहनाज अंसारी को हराया। यहां नोटा को 677 वोट मिले हैं। कांग्रेस की हार का दूसरा फैक्टर ओवैसी की पार्टी का रहा। AIMIM उम्मीदवार 10 हजार से ज्यादा वोट ले गया। उज्जैन में भाजपा कैंडिडेट मुकेश टटवाल 923 वोट से जीत गए। उन्होंने कांग्रेस के महेश परमार को हराया। नतीजा आने से पहले कांग्रेस ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस से धक्कामुक्की की।

सतना में भाजपा प्रत्याशी योगेश ताम्रकार ने 24916 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा को हराया। सिद्धार्थ कांग्रेस से विधायक भी हैं। खंडवा में भाजपा प्रत्याशी अमृता यादव जीतीं। उन्होंने कांग्रेस की आशा मिश्रा को 19765 वोटों से हराया। AIMIM प्रत्याशी कनीजा बी 9601 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहीं।

सागर में भाजपा प्रत्याशी संगीता तिवारी 12665 वोट से जीतीं। उन्होंने कांग्रेस की निधी जैन को हराया। मध्यप्रदेश निकाय चुनाव में पहली बार उतरी आम आदमी पार्टी का खाता सिंगरौली से खुला। आप उम्मीदवार रानी अग्रवाल ने 9352 वोट से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के अरविंद चंदेल को हराया। बीजेपी के चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा तीसरे नंबर पर रहे। छिंदवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम अहाके 3547 वोटों से जीत गए। विक्रम ने BJP के अनंत धुर्वे को हराया। 18 साल बाद छिंदवाड़ा में कांग्रेस का मेयर बना।

मध्यप्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में मेयर के परिणाम

1.उज्जैन-BJP

2.खंडवा-BJP

3.बुरहानपुर-BJP

4.सागर-BJP

5.सतना-BJP

6.इंदौर-BJP(LEAD)

7.भोपाल-BJP(LEAD)

8.जबलपुर-INC

9.छिन्दवाड़ा-INC

10ग्वालियर-INC(LEAD)

11. सिंगरौली-AAP 

Related Topics

Latest News