IPS Transfer List 2024 : लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के पहले प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, थोक के भाव IPS अधिकारियों का तबादला
Mar 15, 2024, 17:11 IST

IPS Transfer List 2024 : लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अब कुछ ही दिनों में आचार संहिता का ऐलान होने वाला है। लेकिन इससे पहले मध्यप्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है।
एक साथ 47 आईपीएस को इधर से उधर किया गया है। साथ ही कई जिलों के एसपी भी बदले गए है। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी किया है। वहीं छतरपुर SP अमित सांघी की जगह अब अगम जैन होंगे को जिम्मेदारी दी गई है। खंडवा SP बीरेंद्र कुमार सिंह को हटाकर मनोज कुमार राय नियुक्त किया गया है। शिवपुरी SP रघुवंश कुमार सिंह की जगह अमन सिंह राठौर को जिम्मेदारी दी गई हैं।