MP BIG UPDATE : आज फिर टला बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल का विस्तार; कल सुबह 8.45 पर नए मंत्रियों को दिलाई जाएगी शपथ

 
cbcb

भोपाल। मध्यप्रदेश शिवराज सरकार का आज शुक्रवार को भी मंत्रिमंडल का विस्तार थम गया है। यानि की आज भी मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं होगा। ऐसा माना जा रहा है कि शनिवार को मंत्रिमंडल का विस्तार होगा और साथ बता दें कि शनिवार की सुबह 9 बजे से 10 बजे के बीच नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ने बताया है कि नए मंत्रियों की सूची लगभग तैयार हो चुकी है, और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बनने वाले मंत्रियों की सूची राज्यपाल को सौंप दी है। जिसमें सबसे पहला नाम पूर्व मंत्री रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ल का है। राजेंद्र शुक्ल एक ब्राह्मण नेता हैं,

चर्चा में हैं इन नेताओं के नाम
शिवराज मंत्रिमंडल के भावी मंत्री के तौर पर गौरी शंकर बिसेन, राजेंद्र शुक्ला और राहुल लोधी का नाम चर्चा में है। जालम सिंह के नाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। राहुल लोधी पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे हैं। वो टीकमगढ़ के खरगापुर विधानसभा सीट से पहली बार विधायक चुने गए हैं। मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले जिन नामों की चर्चा है, उनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक किसी विधायक का नाम नहीं है।

Related Topics

Latest News