MP बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू : मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियों और आगामी कार्य योजना को लेकर होगी चर्चा

 
image

प्रदेश भाजपा कार्यालय में मप्र बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू हुई। बैठक में BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियों और आगामी कार्य योजना को लेकर चर्चा की जाएगी। कर्नाटक में मिली हार पर कहा-कर्नाटक पर क्या चर्चा करनी, चर्चा हम अपने मध्यप्रदेश के विकास को लेकर करेंगे।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा- नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं और पूरे देश में उन्हीं के चेहरे पर चुनाव लड़ा जाता है। बैठक में विभिन्न विषयों को लेकर रणनीति बनेगी। सुशासन के 9 साल पूरे हुए हैं, उसके लिए विशेष कैंपेन चलाया जाएगा। बैठक में इसमें क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश सह प्रभारी डा. रामशंकर कठेरिया, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते पदाधिकारी शामिल हुए।

कार्यसमिति की बैठक में 1168 सदस्य
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित और स्थाई सदस्य, केंद्रीय मंत्रिमंडल के सभी सदस्य, पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, लोकसभा एवं राज्यसभा के सदस्य, समस्त विधायक, मोर्चों के राष्ट्रीय पदाधिकारी, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री, प्रकोष्ठ के संयोजक, विभाग के प्रदेश संयोजक, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, समस्त महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, निगम मंडलों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, आकांक्षी विधानसभा के प्रभारी, विस्तारक सहित विशेष संपर्क अभियान की जिला टोली के संयोजक व सहसंयोजक सहित 1168 सदस्य शामिल हुए।

हर लोकसभा क्षेत्र में चलेगा जनसंपर्क अभियान
बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि हर लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। सभी जिला, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के जरिए मोदी सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा।

29 को प्रदेश भर में प्रेस कॉन्फ्रेंस
29 मई को पूरे प्रदेश में एक साथ प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की जाएंगी। इनमें बीजेपी के केन्द्रीय मंत्री, मंत्री, सांसद, विधायकों के साथ पदाधिकारी मीडिया को केन्द्र सरकार की उपलब्धियां और 2014 के पहले का फर्क बताएंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद नेतागण शाम को सभी सोशल मीडिया इंफ्लुअर्स के साथ मीटिंग करेंगे और सरकार की उपलब्धियों को साझा करेंगे। यह अभियान 30 मई और 31 मई को होगा।

बीजेपी का संपर्क अभियान
बीजेपी के केन्द्रीय कार्यालय की ओर दिए गए दिशानिर्देशों के मुताबिक इस अभियान के अंतर्गत देश भर में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की 51 रैलियां होंगी। 396 लोकसभा सीटों पर जन सभाएं होंगी, जिनमें केंद्रीय मंत्री या पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी का होना जरुरी होगा। मुख्यमंत्री, सांसद एवं विधायक भी इन रैलियों और जनसभाओं में शामिल होंगे। संपर्क से भी समर्थन की अपील करते हुए विशिष्ट परिवारों से संपर्क साधा जाएगा। हर लोक सभा में 250 विशिष्ट परिवारों से संपर्क होगा। इस अभियान में प्रदेश अध्यक्ष एवं पार्टी के अन्य वरिष्ठ सदस्य शामिल होंगे। प्रदेश के प्रभावशाली व्यक्तियों जैसे खिलाड़ी, कलाकार, उद्योगपति, शहीद एवं अन्य प्रसिद्ध परिवारों से संपर्क साधा जाएगा। 1 से 22 जून तक अन्य कार्यक्रम करने का निर्देश दिया गया है।

बूथ कार्यकर्ताओं से पीएम की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
प्लान में विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और भोजन करना, पार्टी के सभी सातों मोर्चों का संयुक्त सम्मेलन करना, हितग्राही सम्मेलन और 21 जून को योगा दिवस पर कार्यक्रम किया जाएगा। 23 जून को श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर के 10 लाख बूथों पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। यह सबकुछ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होगा। 20 जून से 30 जून तक घर-घर संपर्क अभियान भी चलाया जाएगा। मोदी सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धियों को जनता से साझा किया जाएगा और प्रचार सामग्री बांटी जाएगी।

19 को भोपाल में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक
विशेष जनसंपर्क अभियान की तैयारी के लिए 19 मई को भोपाल में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी। बीजेपी के प्रदेश महामंत्री और प्रदेश कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी ने बताया कि बैठक में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, विशेष आमंत्रित व स्थाई सदस्य, पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, लोकसभा एवं राज्यसभा के सांसदगण, समस्त विधायकगण, मोर्चां के राष्ट्रीय पदाधिकारी, मोर्चो के प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री, प्रकोष्ठ के संयोजक, विभाग के प्रदेश संयोजक, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, समस्त महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, निगम मंडलों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, आकांक्षी विधानसभा के प्रभारी, विस्तारक सहित विशेष संपर्क अभियान की जिला टोली के संयोजक व सहसंयोजक शामिल होंगे। w3

Related Topics

Latest News