MP Board 10th, 12th Result 2024 Live: 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट हुआ जारी,  सबसे पहले देखें अपना रिजल्ट यहाँ

 
image
MPBSE: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार शाम 4 बजे कक्षा 10 और कक्षा 12 परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं।  स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी रिजल्ट जारी किया जा रहा है। 10वीं की परीक्षा 5 फरवरी को शुरू होकर 28 फरवरी 2024 तक चली थी। 12वीं की परीक्षा 6 फरवरी को शुरू हुई और 5 मार्च को समाप्त हो गई थी। इस साल 12वीं की परीक्षा में 9,92,101 छात्र-छात्राएं और 10वीं की परीक्षा में 7,48,238 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। पिछले साल एमपी बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट 55.28% और 10वीं कक्षा के परिणाम  63.29% रहे थे।

मध्य प्रदेश बोर्ड के नतीजे थोड़ी देर में

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल कुछ ही देर बाद कक्षा 10 और कक्षा 12 परीक्षा के नतीजे घोषित करेगा। कक्षा 10वीं का रिजल्ट सबसे पहले देखने के लिए अभी यहां रजिस्टर करें और कक्षा 12वीं का रिजल्ट सबसे पहले देखने के लिए अभी यहां रजिस्टर करें।

10 लाख ने कक्षा 12वीं, 7.48 लाख ने दी थी कक्षा 10वीं की परीक्षा

इस साल 10वीं की परीक्षा 5 फरवरी को शुरू हुई और 28 फरवरी 2024 तक चली थी। 12वीं की परीक्षा 6 फरवरी को शुरू हुई और 5 मार्च को समाप्त हो गई थी। इस साल 12वीं की परीक्षा में 9,92,101 छात्र-छात्राएं और 10वीं की परीक्षा में 7,48,238 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। पिछले साल एमपी बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट 55.28% और 10वीं कक्षा के परिणाम  63.29% रहे थे।  

चार बजे आएंगे नतीजे

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल अपराह्न चार बजे कक्षा 10 और कक्षा 12 के नतीजे घोषित करेगा। अमर उजाला पर भी रिजल्ट लाइव होगा। पिछले साल एमपी बोर्ड 10वीं में 63.29 प्रतिशत बच्चों ने सफलता हासिल की थी। वहीं 12वीं में 55.28 प्रतिशत बच्चे सफल रहे थे।

2023 में छात्राओं ने मारी थी बाजी

मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं में 2023 में छात्राओं ने बाजी मारी थी। 10वीं का परीक्षा परिणाम 63.29% रहा था। छात्रों में 60.26% रहा और छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 66.47% रहा था। 12वीं का परीक्षा परिणाम 55.28% रहा था। लड़के 52% सफल रहे थे और 58.75 फीसदी छात्राएं सफल रही थी।

फरवरी में हुई थी परीक्षा

इस बार 10वीं की परीक्षा 2024 में 5 फरवरी को शुरू हुई और 28 फरवरी 2024 तक चली थी, वहीं 12वीं की परीक्षा 6 फरवरी को शुरू हुई और 5 मार्च को समाप्त हो गई थी। इस साल 12वीं की परीक्षा में 9,92,101 छात्र-छात्राएं और 10वीं की परीक्षा में 7,48,238 छात्राएं शामिल हुईं। पिछले साल एमपी बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट 55.28% और 10वीं कक्षा के परिणाम  63.29% रहे थे। 

Related Topics

Latest News