MP Board 10th Result Updates : आज दोपहर 12.30 बजे घोषित होंगे 10वीं के रिजल्ट, ऐसे करें चेक

 
IMAGE

माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट आज घोषित किया जाएगा। परिणाम दोपहर 12.30 बजे आएगा। माध्‍यम‍िक शिक्षा मंडल मुख्‍यालय के विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र स्थित ऑडिटोरियम में स्‍कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार रिजल्ट जारी करेंगे। इस बार 10वीं-12वीं का परिणाम एक साथ जारी किया जा रहा है। मेधावी विद्यार्थियों को रिजल्ट की घोषणा के अवसर पर नहीं बुलाया गया है।

10वीं की परीक्षा में 9 लाख 65 हजार परीक्षार्थी बैठे थे। परीक्षा के लिए इस बार प्रदेश भर में 3,852 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें से 3099 सरकारी व 753 निजी स्कूलों शामिल हैं। 10वीं की परीक्षा 1 से 27 मार्च तक हुई। बोर्ड ने 52 सेंटर्स पर 10वीं की 57.04 लाख काॅपियां जांची।

ऐसे देखिए रिजल्ट

  • MP बोर्ड की वेबसाइट https://mpresults.nic.in, https://mpbse.mponline.gov.in, https://mpbse.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर 10th और 12th के रिजल्ट के अलग-अलग लिंक मिलेंगे। किसी एक पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। जानकारी सबमिट होते ही स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा।
  • माशिमं के MPBSE MOBILE APP पर भी रिजल्ट देख सकते हैं। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

Related Topics

Latest News