MP Politics : BJP में बड़ा सियासी घमासान! अब मतदान से तय होगा अगला अध्यक्ष, 2 जुलाई को खुलेगा पत्ता!

ऋतुराज द्विवेदी,रीवा/भोपाल। (राज्य ब्यूरो) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में मध्य प्रदेश के नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर लंबे समय से चली आ रही सहमति की कमी आखिरकार मतदान के निर्णय पर आकर खत्म हुई है। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का कार्यकाल समाप्त हो चुका है और नए अध्यक्ष पर केंद्रीय नेतृत्व की ओर से भी सहमति नहीं बन पा रही थी। इसी वजह से भाजपा ने अब मतदान के जरिए ही नए अध्यक्ष को चुनने का फैसला किया है।
भाजपा की राज्य निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव कार्यक्रम की भी घोषणा कर दी है, जिसके तहत 2 जुलाई को मतदान के बाद नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।
भाजपा का चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार होगा:
भाजपा के राज्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार:
-
30 जून को: अधिसूचना जारी की जाएगी और इसी दिन राज्य निर्वाचक मंडल (State Electoral College) की सूची भी प्रकाशित की जाएगी।
-
1 जुलाई को (आज):
-
शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक: नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे।
-
शाम 6:30 बजे से 7:30 बजे तक: जमा किए गए नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
-
रात 7:30 बजे से 8 बजे तक: नामांकन पत्र वापस लेने के लिए समय दिया जाएगा।
-
रात 8:30 बजे: नामांकन पत्रों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
-
-
2 जुलाई को:
-
सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक: मतदान होगा।
-
मतदान के बाद तत्काल मतों की गिनती और परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।
-
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कराएंगे चुनाव:
भाजपा ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस चुनाव प्रक्रिया का अधिकारी नियुक्त किया है। वे 1 जुलाई (आज) को भोपाल पहुंचेंगे और उनके भोपाल पहुंचने के बाद ही चुनाव से जुड़ी प्रक्रिया विधिवत शुरू होगी। उनकी उपस्थिति में ही 2 जुलाई को नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में इन नामों पर है चर्चा:
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में कई नाम प्रमुखता से शामिल हैं। सबसे ऊपर वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का ही नाम है, जो दूसरी बार इस पद पर बने रहना चाहते हैं। इसके अलावा, दौड़ में शामिल अन्य प्रमुख नामों में:
-
पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा
-
बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल
-
राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी
-
मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते
-
विधायक रामेश्वर सिंह
-
सांसद आलोक शर्मा
-
और लाल सिंह आर्य सहित कई अन्य नेता भी शामिल हैं।
इनमें से अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन बनेगा, यह 2 जुलाई को दोपहर 2 बजे तक फाइनल हो जाएगा।
45 सालों में 13 अध्यक्ष बन चुके:
भारतीय जनता पार्टी के इन 45 सालों के इतिहास में अब तक 13 नेता प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्षों की सूची इस प्रकार है:
-
1980 से 1983 तक: सुंदरलाल पटवा
-
1983 से 1985 तक: कैलाश जोशी
-
1985 से 1986 तक: शिवप्रसाद चनपुरिया
-
1986 से 1990 तक: सुंदरलाल पटवा (दूसरा कार्यकाल)
-
1990 से 1994 तक: लखी राम अग्रवाल
-
1994 से 1997 तक: डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय
-
1997 से 2002 तक: विक्रम वर्मा
-
2003 से 2005 तक: कैलाश जोशी (दूसरा कार्यकाल)
-
2005 से 2006 तक: शिवराज सिंह चौहान
-
2006: सत्यनारायण जटिया
-
2006 से 2010 तक: नरेंद्र सिंह तोमर
-
2010 से 2012 तक: प्रभात झा
-
2012 से 2014 तक: नरेंद्र सिंह तोमर (दूसरा कार्यकाल)
-
2014 से 2018 तक: नंद कुमार चौहान
-
2018 से 2020 तक: राकेश सिंह
-
2020 से अब तक: विष्णुदत्त शर्मा (वर्तमान)