MP Student trapped : MP और खंडवा के 20 विद्यार्थियों को सुरक्षित लाने के लिए मणिपुर के मुख्यमंत्री से चर्चा,खंडवा के चार विद्यार्थी भी फंसे

 
IMAGE

Manipur Violence: खंडवा। इंफाल मणिपुर में जार उपद्रव से वहां अध्ययन करने गए विद्यार्थियों के स्वजनों की चिंता बढ़ गई है। खंडवा से इंफाल की एनएसयू विश्वविद्यालय में खेल प्रशिक्षण के लिए चार छात्र गए हुए है। उनके स्वजनों की चिंता को देखते हुए जनप्रतिनिधियों ने उनकी सुरक्षित वापसी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

विद्यार्थियों के फंसे होने की खबर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक राम दांगोरे,विधायक देवेंद्र वर्मा को प्राप्त हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से चर्चा की। मुख्यमंत्री चौहान ने मध्य प्रदेश और खंडवा के करीब 20 विद्यार्थियों को सुरक्षित लाने के लिए मणिपुर के मुख्यमंत्री से चर्चा की है।

भाजपा प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मणिपुर के इंफाल में इन दिनों उपद्रव चल रहा हैं। इंफाल के विश्वविद्यालय में मध्य प्रदेश के विद्यार्थी फंसे हैं। इनमें खंडवा के शशिभान पुत्र हर्षभान तिवारी, हर्ष पुत्र सतीश राव और शिवम पुत्र मुकेश राय इंफाल के विश्वविद्यालय में खेल की पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं एक अन्य छात्र ओजस पुत्र सतीश मुदीराज सेंट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटीज इंफाल में प्रथम वर्ष में हैं। इन सभी को वापस लाने के लिए जनप्रतिनिधियों की उच्च स्तर पर लगातार चर्चा चल रही है।

तनाव के माहौल में भयभीत हैं बच्चे

छात्र शशिभान के पिता हर्षभान तिवारी ने बताया कि विभिन्न राज्यों ने अपने प्रदेश के बच्चों को रेसक्यू कर लिया है। वहां मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बच्चे बचे हैं। माहौल तनाव पूर्ण है। गोलीबारी और कर्फ्यू के हालात है। बच्चों में भय है। जलप्रदाय सहित अन्य सेवाएं ठप हैं। हमने सरकार से गुहार की है कि हमारे बच्चों की सुरक्षित वापसी यूक्रेन की तरह करवाई जाए। सांसद पाटिल ने घर आकर हमें जल्द बच्चों की वापसी का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान भी इसे लेकर प्रयासरत हैं।

Related Topics

Latest News