MP CHUNAV UPDATE : पंचायत चुनाव की घोषणा : आचार संहिता लागू; 30 मई से भरे जाएंगे नामांकन, 25 जून से 8 जुलाई तक होगा मतदान

 

MP CHUNAV UPDATE : पंचायत चुनाव की घोषणा : आचार संहिता लागू; 30 मई से भरे जाएंगे नामांकन, 25 जून से 8 जुलाई तक होगा मतदान

प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव की घोषणा कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने पंचायत चुनाव का ऐलान किया। आयुक्त ने कहा कि बारिश के कारण पहले पंचायत चुनाव कराए जा रहे हैं। पंचायत क्षेत्र के लिए आचार संहिता आज से लागू कर दी गई। नगरीय निकाय में इसका प्रभाव नहीं होगा। पहले चरण में 25 जून को, दूसरे चरण में 1 जुलाई और तीसरे चरण में 8 जुलाई को मतदान होगा। सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा मतदान। पंचायत चुनाव ईवीएम से नहीं होंगे। मतपत्रों के जरिए चुनाव होगा।

पीपुल्स ग्रुप पर ED की रेड, बोलेरो ने 2 बच्चों सहित 5 को कुचला तो जीतू पटवारी को भी अध्यक्ष पद से मुक्त किया

चुनाव 4 लाख पदों के लिए होंगे। नामांकन 30 मई से भरे जा सकेंगे। नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 10 जून दोपहर 3 बजे तक है। वोटिंग के लिए मतदाता पहचान पत्र जरूरी। परिणामों की घोषणा ब्लॉक मुख्यालय पर की जाएगी।

भोपाल में हैरान करने वाला मामला : गर्लफ्रेंड के लिए गुंडे ने दोस्त की हत्या कर शव को अपने ही घर में गाड़ा, कटा हुआ सिर लेकर घूमता रहा ....

पहले चरण में 115 जनपद पंचायतों में चुनाव होंगे। इसके लिए 27049 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दूसरे चरण में 106 जनपद पंचायतें हैं। ग्राम पंचायतों की संख्या 7661 है। दूसरे चरण में 23,988 केंद्रों पर मतदान होगा। तीसरे चरण में सिर्फ 92 जनपद पंचायतें हैं। प्रत्येक चरण में 6649 ग्राम पंचायतें हैं। जबकि मतदान केंद्र 20606 हैं। 5 जिलों में एक चरण में ही चुनाव हो जाएगा। 8 जिलों में दो चरणों में पंचायत चुनाव होंगे। बाकी 39 जिलों में तीन चरणों में चुनाव होगा। मतगणना 14 जुलाई को होगी। जबकि जिला पंचायत सदस्य का परिणाम 15 जुलाई को आएगा।

साली से अवैध संबंध में हुई जीजा की हत्या : पत्नी ने रोते हुए बताया; जीजा मेरे साथ गलत काम करते हैं...

CM शिवराज बोले- पंचायत में महिलाओं के निर्विरोध होने पर 15 लाख का पुरस्कार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समरस पंचायतों एवं उनके विकास की दृष्टि से आदर्श ग्राम पंचायतों के प्रोत्साहन हेतु पुरस्कार की घोषणाएं की हैं। ऐसी ग्राम पंचायतें जहां निर्विरोध निर्वाचन और सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न होंगे, उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। सरपंच निर्विरोध चुने जाने पर पंचायत को 5 लाख, दूसरी बार निर्विरोध होने पर 7 लाख, पूरी पंचायत में महिलाओं के निर्विरोध होने पर 15 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

रेपिस्ट रिश्तेदार : नर्सिंग स्टूडेंट से शादी का वादा कर आरोपी ने बनाए संबंध, वीडियो बनाकर होने वाले पति को भेजें

पंचायतों को विकास की दृष्टि से आदर्श बनाने के लिए 4 श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर पंचायत का पुरस्कार, जल परिपूर्ण पंचायत का पुरस्कार, स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित पंचायत का पुरस्कार, महिला एवं बाल हितैषी पंचायत का पुरस्कार।

Related Topics

Latest News