Bihar Political Crisis : नीतीश कुमार रिकॉर्ड नौंवीं बार मुख्यमंत्री बने,BJP के सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बने उपमुख्यमंत्री

 
dff

नीतीश कुमार ने रविवार शाम 5 बजे 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष रहे विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।

नीतीश ने आज सुबह 11 बजे ही इस्तीफा दिया था। इस्तीफे के साथ नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इसके बाद दोपहर में भाजपा ने नई सरकार को समर्थन का औपचारिक ऐलान किया था।

शाम पांच बजे हुए समारोह में नीतीश के साथ कुल 8 मंत्रियों ने शपथ ली। मंत्रियों में मुख्यमंत्री समेत 2 कुर्मी, 2 भूमिहार, 1-1 राजपूत, दलित, कहार, कोइरी और यादव हैं। सभी का संक्षिप्त ब्योरा नीचे दिया गया है...

उपमुख्यमंत्री

1. सम्राट चौधरी (भाजपा)

2. विजय सिन्हा (भाजपा)

मंत्री

3. डॉ. प्रेम कुमार (भाजपा)

4, विजेंद्र प्रसाद (जदयू)

5. श्रवण कुमार (जदयू)

6. विजय कुमार चौधरी (जदयू)

7. संतोष कुमार सुमन (हम)

8. सुमित सिंह (निर्दलीय)

केसी त्यागी बोले- बिहार सरकार गिरने के कगार पर
बिहार में चल रही राजनीतिक हलचल के बीच जनता दल (यूनाइटेड) ने कहा है कि विपक्षी गठबंधन INDIA गठबंधन टूट रहा है और बिहार सरकार गिरने की कगार पर है। बिहार में महागठबंधन सरकार गिरने वाली है। नीतीश को कभी भी गठबंधन में पद की लालसा नहीं रही, लेकिन कांग्रेस नेतृत्व के एक धड़े ने बार-बार उनका अपमान किया। आईएनडीआईए टूटने के कगार पर है। पंजाब, बंगाल और बिहार में गठबंधन लगभग खत्म हो गया है। जिस लक्ष्य और इरादे के साथ जदयू अध्यक्ष नीतीश गैर-कांग्रेसी दलों को कांग्रेस के साथ लाने में सफल हुए थे, वे विफल हो गए हैं।

Related Topics

Latest News