औरतों को कितनी उम्र तक सेक्स करने की इच्छा होती हैं?
Women’s Sexual Desires in Hindi: आमतौर पर जब महिलाओं की उम्र बढ़ने लगती है तो वह बहुत ही कम यौन रुप से सक्रिय (sexually active) रह पाती हैं और सेक्स में उनकी दिलचस्पी घटने लगती है। लेकिन अभी भी ऐसी बहुत सी महिलाएं हैं जो 60 या इससे अधिक उम्र होने के बावजूद लगातार सेक्स करती हैं और अपने यौन इच्छाओं को बनाए (maintain) रखी हैं। हाल ही में हुए रिसर्च से पता चलता है कि बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं का मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य ही उनकी यौन इच्छाओं को प्रभावित करता है। लेकिन अब महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुत सक्रिय हो गई हैं हालांकि बहुत से लोग अब भी जानना चाहते हैं कि महिलाओं का सेक्स करने का मन किस उम्र तक होता है। और किस उम्र में महिलाएं सबसे ज्यादा सेक्स को इंजाय करती हैं।
अगर आपके दिमाग में भी यही सवाल है तो इस आर्टिकल में हम बताने जा रहे हैं कि औरतों को कितनी उम्र तक सम्बन्ध बनाने की इच्छा होती हैं?
विषय सूची
इस उम्र में कम हो जाती है सेक्स की इच्छा – Iss umar mein kam ho jati hai sex ki ichchha in Hindi
उम्र के साथ ऐसे बदलती है महिलाओं के सेक्स की इच्छा – Women’s Sexual Desires Change With Age in Hindi
मेनोपॉज के कारण घटती है महिलाओं के सेक्स की इच्छा – Menopause Change Women’s Sexual Desires in Hindi
चिकित्सा प्रक्रिया से महिलाओं की सेक्स इच्छा प्रभावित होती है – Medical Procedures affect Women’s Sexual Desires in Hindi
स्वास्थ्य समस्याओं से कम होती है महिलाओं में संबंध बनाने की इच्छा – Health Conditions decrease sex desire in women in Hindi
वृद्धावस्था की धारणा सेक्स को प्रभावित करती है – Perception of Aging affects Women’s Sexual Desires in Hindi
असंयम के कारण संभोग की इच्छा घटती है – Incontinence stops Women’s Sexual Desires in Hindi
अर्थराइटिस संभोग की इच्छा घटाती है – Arthritis affects Women’s Sexual Desires in Hindi
स्ट्रोक के कारण महिलाओं में नहीं होती सेक्स की इच्छा –
इस उम्र में कम हो जाती है सेक्स की इच्छा -
एक शोध में यौन रुप से सक्रिय (sexually active ) 16 से 74 वर्ष की सात हजार महिलाओं को शामिल किया गया। इसके बाद काफी गहरायी से शोध करने पर यह निष्कर्ष निकला की 16 से 40 वर्ष की उम्र में महिलाओं को संभोग करने में अत्यधिक आनंद आता है। वैसे तो 55 से 60 वर्ष की उम्र तक महिलाओं को संबंध बनाने की इच्छा होती है लेकिन चूंकि 45 से 52 वर्ष के बीच की उम्र मेनोपॉज की होती है जिसके कारण शरीर में आए अचानक तीव्र हार्मोनल परिवर्तन के कारण महिलाओं की सेक्स लाइफ बहुत प्रभावित होती है लेकिन इसके बावजूद भी ज्यादातर महिलाएं 60 या इससे अधिक उम्र तक सेक्स करने की इच्छा रखती हैं।
लेकिन 65 की उम्र के बाद बहुत ही कम महिलाएं नियमित रुप से सेक्स कर पाती हैं या बहुत अधिक सक्रिय रह पाती हैं। हालांकि विदेशों में 74 या इससे अधिक उम्र तक महिलाएं यौन रूप से सक्रिय होती हैं और संबंध बनाना चाहती हैं।
उम्र के साथ ऐसे बदलती है महिलाओं के सेक्स की इच्छा
आमतौर पर ऐसे कई कारण हैं जिनकी वजह से उम्र बढ़ने पर महिलाओं के संबंध बनाने की इच्छा प्रभावित होती है। हालांकि अलग अलग महिलाओं के लिए अलग अलग कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। आइये जानते हैं सेक्स की इच्छा को कौन सी चीजें प्रभावित करती हैं।
मेनोपॉज के कारण घटती है महिलाओं के सेक्स की इच्छा
रजोनिवृत्ति (Menopause) के दौरान महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर घट जाता है। एस्ट्रोजन का लेवल घटने के कारण महिलाओं के प्रजनन अंगों (reproductive organs) की मोटाई और आकार कम हो जाता है। जिसके परिणामस्वरुप योनि के ऊत्तक पतले हो जाते हैं और इनका लचीलापन (elasticity) खत्म हो जाता है। इसके अलावा क्लिटोरिस, योनि और लेबियन ऊतक का आकार घट जाता है एवं गर्भाशय ग्रीवा (cervix), गर्भाशय (uterus) एवं अंडाशय (ovaries) के आकार में कमी हो जाती है। चूंकि ये सभी क्रियाएं महिलाओं की उम्र बढ़ने के कारण मेनोपॉज होने पर होती हैं इसलिए 50 या 52 की उम्र तक पहुंचने पर सेक्स करने की इच्छा घट जाती है।
चिकित्सा प्रक्रिया से महिलाओं की सेक्स इच्छा प्रभावित होती है - Medical Procedures affect Women's Sexual Desires in Hindi
वास्तव में हमारी भावनाएं हमारे सेक्स करने की इच्छा और यौन संतुष्टि (sexual satisfaction) पर गहरा प्रभाव डालती हैं। जैसे जैसे महिलाओं की उम्र बढ़ती है उनकी भावनाओं पर भी उम्र का असर पड़ता है। इसके साथ ही सर्जिकल प्रक्रिया भी महिलाओं के शरीर की भावनाओं को प्रभावित करते हैं। उदाहरण के तौर पर उम्र के साथ अर्थात 40 की उम्र के बाद गर्भाशय में समस्या होने पर कुछ महिलाओं का गर्भाशय और अंडाशय सर्जिकल प्रक्रिया के जरिए निकाल दिया जाता है जिससे महिलाओं की सेक्स करने की क्षमता और हार्मोन्स परिवर्तित हो जाते है। जिसके कारण सेक्स करने की इच्छा घट जाती है।
स्वास्थ्य समस्याओं से कम होती है महिलाओं में संबंध बनाने की इच्छा - Health Conditions decrease sex desire in women in Hindi
आमतौर पर उम्र बढ़ने पर महिलाएं तरह तरह की बीमारियों की चपेट में आने लगती हैं। एक बार शरीर में कोई बीमारी पकड़ लेती है तो ऐसी स्थिति में सेक्स करना काफी पीड़ादायक हो जाता है। चूंकि ये बीमारियां उम्र और जीवनशैली से जुड़ी होती हैं इसलिए अपने स्वास्थ्य में सुधार करके बढ़ती उम्र में भी सेक्स का आनंद प्राप्त किया जा सकता है।
वृद्धावस्था की धारणा सेक्स को प्रभावित करती है - Perception of Aging affects Women's Sexual Desires in Hindi
आमतौर पर अधिक उम्र होने पर कुछ महिलाएं यह मान लेती हैं कि उनकी सेक्स करने की उम्र खत्म हो गयी है। बच्चों के बड़े हो जाने एवं अधिक से अधिक सामाजिक क्रियाओं में लिप्त होने के कारण महिलाएं सेक्स से अपना ध्यान भटका लेती हैं। चूंकि उम्र बढ़ने पर महिलाओं का शरीर अनाकर्षक भी हो जाता है और शरीर पर अधिक वसा भी जमने लगती है जिसके कारण वे सच में यह मान बैठती हैं कि इस उम्र में सेक्स करना ठीक नहीं है। जब एक बार यह धारणा मन में बैठ जाती है तो फिर सेक्स करने की इच्छा नहीं होती है जिसके कारण कुछ महिलाएं 40 और 50 साल के बाद कम सेक्स करती हैं।
असंयम के कारण संभोग की इच्छा घटती है - Incontinence stops Women's Sexual Desires in Hindi
उम्र बढ़ने के साथ विशेषरुप से महिलाओं में मूत्राशय (bladder) पर नियंत्रण खत्म होता जाता है। जिसके कारण मूत्राशय से रिसाव (leaking) होने लगता है। आमतौर पर व्यायाम करते, छींकते (sneezing), कोई वस्तु उठाने और कफ होने पर ब्लैडर से सबसे अधिक रिसाव होता है। सेक्स के दौरान पेट पर अतिरिक्त दबाव पड़ने के कारण आपका नियंत्रण खत्म हो जाता है जिसके कारण सेक्स काफी पीड़ादायक हो जाता है। चूंकि बढ़ती उम्र में ही यह समस्या होती है इसलिए महिलाएं सेक्स करना बंद कर देती हैं।
अर्थराइटिस संभोग की इच्छा घटाती है – Arthritis affects Women’s Sexual Desires in Hindi
बढ़ती उम्र में महिलाओं में गठिया होना एक बात बात है जिसके कारण जोड़ों में तेज (joint pain) दर्द होने लगता है और यौन क्रिया पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। गठिया के कारण संभोग करने में काफी असहजता (uncomfortable) महसूस होती है। इसे ठीक करने के लिए सर्जरी या फिर दवाओं की जरूरत पड़ती है। लेकिन दवाएं लेने के बाद भी काफी हद तक आपकी यौन क्रियाओं पर इसका असर पड़ता ही है जिसके कारण धीरे धीरे महिलाओं की संभोग करने की इच्छा समाप्त होने लगती है।
स्ट्रोक के कारण महिलाओं में नहीं होती सेक्स की इच्छा - Stroke ke karan mahilao mein nhi hoti sex ki ichchha in hindi
अक्सर देखा जाता हैकि अधिक उम्र की महिलाएं स्ट्रोक से सबसे अधिक ग्रसित होती हैं जिसके कारण योनि में उत्तेजना नहीं होती है। स्ट्रोक के कारण कुछ महिलाओं में लकवा की समस्या हो जाती है जिसके कारण वे सेक्स कर पाने में सक्षम (able) नहीं होती है। ऐसी स्थिति में महिलाओं को अलग अलग पोजीशन में सेक्स करना चाहिए जिससे वे बढ़ती उम्र में भी संभोग का आनंद उठा सकें।