POONAM PANDEY DEATH : पूनम पांडेय के सिर पर मारता था पति, कहा मेरी मौत नहीं हुई मै ज़िंदा हूँ

 
image

POONAM PANDEY DEATH NEWS : मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडेय के इंस्टाग्राम पर बताया गया है वह अब हमारे बीच नहीं हैं। कहा गया है कि 32 साल की उम्र में सर्वाइकल कैंसर से उनका निधन हो गया और अपने होमटाउन कानपुर में उन्होंने आखिरी सांस ली। जब उनके सोशल मीडिया पेज पर ये दुखद खबर शेयर हुई तो किसी ने भी यकीन नहीं किया, लेकिन अब मैनेजर और टीम की तरफ से ये कंफर्म किया गया कि उन्होंने 1 फरवरी की रात को दुनिया को अलविदा कह दिया। पूनम का नाम विवादों में खूब रहा था। पति सैम बॉम्बे संग उनकी लड़ाई का मामला खूब उछला था।

Poonam Pandey ने 1 सितंबर 2020 को अपने लॉन्ग-टर्म बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से शादी की। शादी को कोरोना वायरस महामारी के कारण निजी रखना पड़ा। उनकी शादी उनके मुंबई स्थित घर पर करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में हुई थी। शादी के 10 दिन बाद ही पूनम ने सैम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। दावा किया कि सैम ने उनके साथ छेड़छाड़ की, धमकी दी और हमला किया। इसके बाद सैम को 23 सितंबर को गोवा में गिरफ्तार किया गया था। ये घटना साउथ गोवा के कैनाकोना गांव में हुई थी, जहां पूनम एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।

सैम की वजह से हुआ था ब्रेन हैमरेज!

पूनम ने जब 'लॉकअप' शो में हिस्सा लिया था, तब खुलासा किया था कि सैम हर दिन शराब पीता था और उनके सिर पर मारता था। इस वजह से उन्हें ब्रेन हैमरेज हो गया था। वो करीब एक साल तक हॉस्पिटल में एडमिट थीं और उनका इलाज चल रहा था। फिर उन्होंने मुंबई पुलिस स्टेशन में सैम के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उनके सिर, हाथ और चेहरे पर चोटें आई थीं। हालांकि, इससे एक विवाद खड़ा हो गया, क्योंकि कई लोगों ने उन पर स्कैम करने और आईपीसी की धारा 498ए के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

सबकुछ सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट था?

सैम बॉम्बे को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया और पूनम ने उनसे पैचअप कर लिया। ये सब देखकर कई लोगों ने दावा किया और सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हुई कि पूरी घटना सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट था।

Related Topics

Latest News