MP में सनकी आशिक ने अपनी ही गर्लफ्रेंड का रेप करके घोट दिया गला, 5 दिन तक खंडहर में छिपाए रखा शव

 
image

GUNA : गुना में जिस युवक ने गर्लफ्रेंड की रेप के बाद हत्या कर दी, उसने 5 दिन तक शव खंडहर में छिपाए रखा। वारदात के बाद वह अपने खेत पर रहने चला गया। उसे शक था कि प्रेमिका का दूसरे लड़के से अफेयर है। वह अपने हिसाब से जिंदगी जीना चाहती है। वारदात वाले दिन इसे लेकर दोनों में विवाद भी हुआ था। आरोपी ने युवती का गला दबा दिया। धरनावदा थाना क्षेत्र के झागर चौकी प्रभारी संतोष तिवारी ने बताया कि 24 अप्रैल को युवती की मां ने 19 साल की बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने गांव के रिंकू लोधा नाम के युवक पर शक जताया। बताया कि बेटी रिंकू से बात करती थी। इस आधार पर पुलिस ने रिंकू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने वारदात कबूल कर ली। 28 अप्रैल को युवती का शव खंडहर से बरामद किया। टीम जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर झागर क्षेत्र में घटनास्थल पहुंची। टीम ने युवती की मां से भी बात की।

घर से 20 मीटर दूर खपरैल में की वारदात
युवक-युवती एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों के घर की दूरी करीब 30 मीटर है। पड़ोस में होने की वजह से पहचान हो गई। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। जिस जगह वारदात हुई, वह दोनों के घर से करीब 20 मीटर दूर है। घटनास्थल में 5 बाय 5 का खपरैल का कच्चा कमरा बना है। उसके अंदर कंडे भरे हैं। दरवाजे पर ताला लगा रहता है। कमरे की एक दीवार में दो-ढाई फीट का होल है। इसी से होकर आरोपी प्रेमिका को लेकर खंडहर में अंदर गया था।

मां बोली- मैं शादी में गई, इधर बेटी लापता
जब गांव पहुंचे, तो युवती के घर के बाहर कुछ महिलाएं और पुरुष बैठे थे। वे युवती का अंतिम संस्कार कर लौटे थे। युवती की मां ने बताया कि ‘22 अप्रैल को मुझे शादी में जाना था। बेटी ने ही मुझे तैयार किया था। सुबह से बेटी ने घर का काम किया। दिनभर उससे बात हुई। सब कुछ साधारण लग रहा था। तैयार होने के बाद बेटी को घर छोड़कर गांव में ही शादी में चली गई। बेटा भी कहीं गया हुआ था। कुछ घंटों बाद जब लौटी, तो घर में बेटी नहीं दिखी। यह तो पता था कि बेटी रिंकू से बात करती है। सोचा कि रिंकू से साथ कहीं चली गई होगी, वापस आ जाएगी। दो दिन तक नहीं लौटी, तो थाने जाकर शिकायत की। यहां रिंकू पर शक जताया।’

आरोपी बोला- शादी से मना करने पर हुआ विवाद
आरोपी रिंकू लोधा ने पुलिस को बताया- ‘वह अपने हिसाब से जीना चाहती थी। कई बार उसे समझाया, लेकिन नहीं मानी। वह मुझसे शादी नहीं करना चाहती थी। उसके मोबाइल में कई लड़कों के फोटो देखे थे। 22 अप्रैल की दोपहर युवती को बात करने के लिए बुलाया था। उसे घर से कुछ दूर खंडहर में ले गया। यहां फिर शादी की बात कही। मना करने पर विवाद हो गया। मैंने उसके साथ जबर्दस्ती गलत काम किया। वह कहने लगी कि परिवार वालों को बता देगी। इसी डर से उसका गला घोंट दिया। जब उसकी सांसें थम गईं, तो शव वहीं कंडों में छिपाकर भाग गया।’

दो साल पहले भी हुई थी लापता
युवती की मां ने बताया कि 2022 में भी बेटी रिंकू के साथ चली गई थी। तब वह नाबालिग थी। गुमशुदगी दर्ज कराई थी। हालांकि, कुछ दिन बाद ही वह लौट आई थी। दो-तीन दिन तक वह लड़के के खेत पर ही रही थी। उस समय हमने बेटी के बालिग होने पर शादी कराने की बात कही थी। कुछ दिन पहले भी शादी के लिए कहा, लेकिन रिंकू ने मना कर दिया।

दूसरे लड़कों से बात करना पसंद नहीं था
धरनावदा थाना प्रभारी SI राजेंद्र चौहान ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे लड़की का शादी न करना और अपने हिसाब से जीना पसंद नहीं था

Related Topics

Latest News