MP NEWS : पत्नी की हत्या कर पति ने घोंट दिया गला, फिर खुद ही लगा ली फांसी : जानिए पूरा मामला

 
IMAGE

गुना में पत्नी की हत्या के बाद पति ने सुसाइड कर लिया। घटना जिले के आरोन की है। गुरुवार देर रात पति ने पहले पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, इसके बाद घर में ही फंदा बनाकर झूल गया। शुक्रवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों पोस्टमॉर्टम के लिए पहुंचाया। सुसाइड नोट में उसने मां से माफी मांगी है।

आरोन थाना प्रभारी TI आमोद सिंह राठौर ने बताया कि आरोन के साईं नगर निवासी मोहित सोनी (35) और उसकी पत्नी सीमा सोनी (32) की मौत हुई है। मोहित ने पहले पत्नी सीमा का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह खुद भी फांसी का फंदा बनाकर उस पर झूल गया। मौके पर दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। पति-पत्नी ही आरोन में रहते थे। मोहित का भाई और मां गुना में रहती हैं। बताया जा रहा है कि मोहित कर्ज में डूबा हुआ था। उस पर 20-25 लोगों का कर्ज था।

सुबह देर तक नहीं उठने पर पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया

पति-पत्नी रोज सुबह जल्दी उठ जाते थे, लेकिन आज नहीं उठे। सुबह दूध देने वाला की काफी देर तक आवाज देकर चला गया, लेकिन गेट नहीं खुला। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मी ऊपरी मंजिल से चढ़कर घर के अंदर दाखिल हुए और दरवाजा खोला। मोहित घर में ही छोटी सी जनरल स्टोर की दुकान चलाता था।

सुसाइड नोट में लिखा- पैसे लेकर मां को दे देना
मोहित और सीमा की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। कोई बच्चा नहीं है। मोहित ने सुसाइड नोट में लिखा- हम-एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते। साथ जीना-साथ मरना। उसने मां से माफी भी मांगी है। लिखा- धर्मेंद्र से 74 हजार रुपए लेने हैं। रुपए लेकर मां को दिलवा दिए जाएं। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र एक-दो दिन पहले शाम मोहित के घर आया था। वह घर आकर गाली-गलौज करता था।

Related Topics

Latest News