MP NEWS : विश्वविद्यालय के पास अकेली लड़की से तीन लोगों ने किया था सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई 25 साल की सजा, कोर्ट से फरार

 
IMAGE

MP CRIME NEWS : ग्वालियर में डकैती, गैंगरेप के दो आरोपियों को कोर्ट ने 25 साल की सजा सुनाई, तो वे कोर्ट से भाग गए। आरोपियों ने 20 अगस्त 2017 को विश्वविद्यालय स्थित एक पहाड़ी पर मकान में आधी रात को धावा बोला था। यहां पिता व भाई पर कट्‌टा तानकर बदमाशों ने घर में अकेली लड़की से गैंगरेप किया था। तीन लोगों ने लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया था।

इसमें से एक अभी भी फरार है। दो आरोपियों का दोष सिद्ध होते ही कोर्ट ने उन्हें इस जघन्य अपराध के लिए 25 साल की सजा सुनाई। सजा का ऐलान होते ही दोनों आरोपी जो कोर्ट मंे खड़े थे वह तत्काल वहां से भाग गए। आरोपियों के भागने की सूचना लिखित रूप में कोर्ट की ओर से एसएसपी ग्वालियर को दी गई है। पुलिस आरोपियों का पता लगा रही है।

यह है पूरा मामला
शहर के विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र स्थित सिंधिया नगर पहाड़िया के ऊपर चोटी पर एक मकान में एक 18 वर्षीय लड़की अपने पिता, भाई व मां के साथ रहती है। 20 अगस्त 2017 की रात 3.45 बजे अचानक जब उसने पिता के शोर की आवाज सुनी तो उसकी और उसके भाई की नींद खुली तो देखा कि चार युवक उनके घर में कूद रहे हैं। दो के हाथ में कट्‌टे थे और दो बदमाश सरिया लिए थे। बदमाशों का कहना था कि वह किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। उन्हें भूख लगी है और वह खाना खाने के बाद वापस चले जाएंगे।

अंदर आते ही बदमाशों ने लड़की के पिता के ऊपर कट्‌टा तान दिया। इसके बाद उनके घर से जेवरात लूटे। इसके बाद उनमें से एक बदमाश वहां पराठा बनाने लगा, जबकि ब्लैक शर्ट पहने बदमाश लड़की को कुछ सामान ढूंढने के लिए अंदर दूसरे कमरे में ले गया। यहां उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दूसरा बदमाश आया, उसने भी गलत काम किया और आखिर में एक अन्य बदमाश ने भी दुष्कर्म किया। इसके बाद लड़की को धमकाया कि बाहर उसके पिता और भाई को कुछ पता नहीं है। यदि यह वाली बात किसी को बताई तो उसके पिता की हत्या कर देंगे। स्कूल से तुझे और तेरे भाई को उठवाकर हत्या करवा देंगे। इसके बाद सुबह 4.45 बजे बदमाश भाग गए। घटना का पता चलते ही पिता ने DIAL 100 को सूचना दी थी। इस पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

पकड़े गए आरोपियों की यह हुई थी पहचान
पुलिस ने कुछ ही दिन में आरोपियों काे पकड़ लिया था। एक महिला सहित 4 बदमाशों को पकड़ा था। इनकी पहचान रोहित उर्फ खरगा, मुकेश उर्फ मुक्की, गोलू उर्फ भगवान परिहार, महिला राजकुमारी जिसने चोरी के गहने खरीदे और ठिकाने लगाए थे, जबकि दीपक उर्फ जख्मी रजक अभी तक फरार है। लड़की से दीपक, मुक्की व गोलू ने गैंगरेप किया था।

कोर्ट में दो को सुनाई सजा, कठघरे से हुए फरार
मंगलवार (28 फरवरी) 2023 को इस मामले में फैसला आना था। न्यायाधीश अनीता सिंह की कोर्ट में फैसला होना था। दोपहर बाद जैसे ही जज ने इस मामले में रोहित उर्फ खरगा को दोषमुक्त किया और मुकेश उर्फ मुक्की व गोलू उर्फ भगवान परिहार को 25-25 साल की सजा सुनाई तो दोनों खड़े हुए थे अचानक वहां से दौड़ लगा दी। कुछ लोग उनके पीछे भागे, लेकिन वह कूदते हुए कोर्ट परिसर से बाहर भाग गए। घटना के बाद मामले की सूचना ग्वालियर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दी गई है। जिसके बाद विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Topics

Latest News