आपके पीरियड्स लेट होने के हो सकते हैं ये 7 कारण, जानिए इसमें आप क्या कर सकती हैं

 
आपके पीरियड्स लेट होने के हो सकते हैं ये 7 कारण, जानिए इसमें आप क्या कर सकती हैं

एक महिला होना आसान काम नहीं है, हैं ना! सिर्फ क्रैम्प्स और मूड सविंग्स काफी नहीं हैं, पीरियड्स की डेट का हिसाब रखना पड़ता है। पीरियड्स होना जितना दर्दनाक होता है, उनका न होना या लेट हो जाना हमारे लिए उससे ज्यादा चिंता का विषय होता है।

लेकिन क्यों लेट होते हैं हमारे पीरियड्स?

पीरियड्स लेट होने पर हमारे दिमाग में एक ही चीज आती है, अनचाही प्रेगनेंसी। और यह सोच कर हम पैनिक करने लगते हैं। लेकिन असल में प्रेगनेंसी के अलावा भी ऐसे कई कारण हैं जो आपके लेट पीरियड्स के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं।

1. आपका वज़न घटा या बढ़ा है

आपके वजन में कोई भी फर्क आने पर आपकी मेंस्ट्रुअल साइकिल में बदलाव आता है। आपकी बॉडी आप के वजन के अनुसार ही काम करती है।

मोटापा बहुत सारी समस्‍याओं का कारण है। चित्र: शटरस्‍टॉक

क्या करना चाहिए- हेल्दी वेट मेनटेन करें। अगर आप अंडरवेट हैं, तो हेल्दी डाइट लें, और भोजन की मात्रा बढ़ा दें। अगर ओवरवेट हैं, तो एक्सरसाइज शुरू करें।

2. तनाव

तनाव आपके स्वास्थ्य का सबके बड़ा दुश्मन है। तनाव आपके हार्मोनल संतुलन को बिगाड़ सकता है जिससे आपके पीरियड्स लेट हो सकते हैं।

क्या करना चाहिए- स्ट्रेस कम करने के लिए मेडिटेशन करें, गहरी सांस लें या किसी हॉबी का सहारा लें।

3. ब्रेस्टफीडिंग

अगर आप अभी अपने बच्चे को ब्रेस्टफीड कर रही हैं, तो आपकी साईकल डिस्टर्ब हो सकती है। ऐसा भी हो सकता है कि आपके पीरियड्स मिस हो जाएं।

क्या करना चाहिए- इसमें चिंता की कोई बात नहीं है, यह सामान्य है और जब आप ब्रेस्टफीडिंग बन्द करेंगी तो आपके पीरियड्स अपने आप नॉर्मल हो जाएंगे।

4. बर्थ कंट्रोल पिल्स

अगर आप बर्थ कंट्रोल पिल्स लेना शुरू करतीं हैं या छोड़ती हैं, तो आपकी मेंस्ट्रुअल साइकिल बिगड़ जाती है। क्योंकि पिल्स लेने से आपके एग बनते ही नहीं हैं, जिसके कारण पीरियड्स नहीं होते।

क्या करना चाहिए- अगर आप पीरियड्स मिस होने से चिंतित रहती हैं, तो बर्थ कंट्रोल पिल अवॉइड करें।

5. आपको PCOS है

PCOS यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम से भारत की लगभग 20% महिलाएं ग्रस्त हैं। इस स्थिति में शरीर मेल हॉर्मोन्स ज्यादा बनाता है, जिससे एग्स नहीं बनते।

क्या करना चाहिए- PCOS के लिए अपनी गायनोकॉलोजिस्ट द्वारा बताया हुआ इलाज फॉलो करें। इसके अलावा एक्सरसाइज और पौष्टिक आहार लें।

6. आप बहुत ज्यादा एक्सरसाइज कर रही हैं

ज्यादा एक्सरसाइज भी हमारे लिए खतरनाक हो सकती है। ज्यादा वर्कआउट करने से एस्ट्रोजन का स्तर कम हो जाता है, जिससे पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं।

क्या करना चाहिए- सीमित एक्सरसाइज करें। ज़रूरत से ज्यादा हर चीज हानिकारक होती है।

7. पेेेेरी-मेनोपॉज

मेनोपॉज जल्दी होने पर भी आपके पीरियड्स लेट होने लगते हैं क्योंकि शरीर मे एस्ट्रोजन का लेवल कम हो जाता है।

क्या करना चाहिए- यह प्राकृतिक है और इसमें आप कुछ नहीं कर सकतीं। बस एक स्वस्थ जीवनशैली अपनायें।

सबसे ज़रूरी है कि आप अपनी डेट्स को ध्यान में रखें, हेल्दी रहें और स्ट्रेस न लें।

Related Topics

Latest News